Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day

उत्तराखण्ड

हरिद्वार

उत्तराखण्ड :शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन घर से फरार, माता पिता को कर गई कलंकित

हमारे समाज में आए दिन ऐसी घटनाएं सुनने को मिलती हैं जो माता-पिता के साथ ही पूरे समाज को शर्मसार करती है। ऐसी ही समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना की खबर राज्य के हरिद्वार जिले से आ रही है जहां शादी के एक दिन पहले ही दुल्हन गायब हो गई। इतना ही नहीं मोबाइल में फोन करने पर उसका फोन भी सर्विस आफ आ रहा है। दुल्हन के अचानक गायब होने की खबर सुनकर जहां उसके माता-पिता के होश उड़ गए वहीं दूसरी ओर जिसने भी यह खबर सुनी वह हक्का-बक्का रह गया। दुल्हन के शादी से एक दिन पहले गायब होने की यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। क्षेत्र के हर घर में बस उसी दुल्हन के चर्चे हैं। साथ ही लोग दुल्हन के माता-पिता को भी दिलासा दे रहे हैं। दुल्हन के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती का निकाह आज शनिवार को होना था। शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी। शादी की लगभग सभी तैयारियां हो चुकी थी। इसी बीच वह युवती जो आज दुल्हन बनने वाली थी कल शाम को पास के ही एक ब्यूटी पार्लर में जाने की बात परिजनों से कहकर घर से निकली। जब वह कई घंटे बाद भी पार्लर से लौटकर नहीं आई तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। दुल्हन को ढूंढते हुए जब परिजन ब्यूटी पार्लर पहुंचे तो यह सुनकर परिजनों के होश ही उड़ गए कि उनकी बेटी पार्लर से कब का घर के लिए निकल चुकी है। आसपास के पूरे इलाके में दुल्हन की अच्छी तरह छानबीन करने के बाद भी जब दुल्हन का कोई पता नहीं चला तो परिजन थक-हारकर पुलिस चौकी जा पहुंचे और वहां दुल्हन के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।




पुलिस ने उस समय तो नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज नहीं की परंतु दुल्हन की खोज-खबर करने का परिजनों को आश्वासन जरूर दिया। जब आज अभी तक भी दुल्हन का कोई पता नहीं चला तो पुलिस ने 24 घण्टे का समय बीत जाने के पश्चात नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के माता-पिता को‌ कल ही पूरी बात से अवगत कराकर जैसे तैसे बारात को दहलीज पर आने से रोका। दुल्हन के एकाएक शादी से पहले गायब हो जाने से जहां परिजनों की आंखें शर्म से झुकी हुई है ‌वही‌ दुल्हन के माता-पिता का तो बेटी के गायब होने की खबर सुनकर ही रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी मनोज के अनुसार उन्होंने परिजनों की शिटायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अपनी ओर से दुल्हन को ढूंढने की हरसंभव कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस के अनुसार दुल्हन का मोबाइल भी अभी तक स्विच ऑफ है।




लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top