Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day

उत्तराखण्ड

बागेश्वर

उत्तराखण्ड : पर्वतीय क्षेत्र में यात्रियों से भरी मैक्स हुई हादसे का शिकार, 14 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है , कभी कुमांऊ मंडल में तो कभी गढ़वाल मंडल में इसकी दस्तक बनी रहती है। इनमे से अधिकतर दुर्घटनाये वाहन के तेज रफ्तार, और नशे में वाहन चलाना पाया गया है। बताते चले की ऐसी ही एक दस्तक फिर दी है बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र में जहाँ यात्रियों से भरा मैक्स वाहन(Max Accident )यूके02टीए0164 हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना का कारण फिलहाल तो गाड़ी के स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। हादसे के तुरंत बाद से ही स्थानीय लोगो द्वारा राहत कार्य चालू किया गया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के सैलानी गरुड़ के पास हुए हादसे में 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल यात्रिओ को अधिकतर चोटे सर और चेहरे पर आयी है , दुर्घटनास्थल से स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गाड़ी के हादसे से कुछ देर तक गरुड़ कौसानी और बागेश्वर रुट में जाम रहा जिसको गरुड़ पुलिस ने तुरंत कण्ट्रोल किया और वाहन सुचारु किए।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top