Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day

उत्तराखण्ड बुलेटिन

रुद्रप्रयाग के अर्जुन सिंह ने न्यूजीलैंड की ट्रयूडी हंटर से पहाड़ी अंदाज में रचाई शादी





शादियाँ तो बहुत देखी होंगी लेकिन ऐसी शादी जहाँ दो देशो की संस्कृति का मिलाप हो तो वो अपने आप में कुछ विशेष ही है, और ऐसी ही एक शादी हुई है रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लोक के अन्तर्गत ग्राम पंचायत घरड़ा के अर्जुन सिह की। अर्जुन सिह पुत्र बिजय सिंह का विवाह न्यूजीलैंड की रहने वाली ट्रयूडी हंटर पुत्री पीटर हण्टर के साथ दस जुलाई को घरड़ा के महेश मन्दिर यानी भगवान शिव के मन्दिर मे हिन्दू पहाड़ी रिती रिवाज के साथ बड़े धूम धाम से संपन्न हुई। इस शादी को लेकर लोगो और परिवार वालो में काफी उत्साह है।





अर्जुन सिंह बुटोला लगभग 6 साल से न्यूजीलैंड के किसी होटल मे बतौर कुक का काम करते हैं। नौकरी के दौरान अर्जुन सिंह बुटोला की ट्रयूडी से मुलाकात हो गयी इस मुलाकात का सिलसिला कुछ इस कदर बड़ा की दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और अब तो बात शादी तक आ पहुंची। अर्जुन सिंह कहते है उन दोनों को पता ही नहीं चला की वो प्यार में इतने आगे पहुँच चुके है। बता दे की शादी दोनों परिवारों के पूर्ण सहमति से हुई है, ट्रयूडी का स्वभाव काफी शांत है और घर परिवार के लिए काफी सहज भी है ,यही बात अर्जुन और उसके घर वालो को भा गयी।





वही ट्रयूडी के घर वालो को भी अर्जुन काफी पसंद था और विशेषकर ट्रयूडी की माँ पीटर को अर्जुन का स्वभाव काफी पसंद था और फिर बात थी बेटी की खुशी की तो पीटर ने भी दोनों की खुशी में हामी भर दी। यह शादी पुरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है सबसे खाश बात तो ये है की उनके अपने समाज को भी इस शादी से कोई परेशानी नहीं हुई और लोगो में इस शादी को लेकर बेहद उत्साह है। अर्जुन का सपना भी शादी अपने ही पहाड़ में करने की थी, जो पूरा हो गया वो बात अलग है लड़की विदेश की है लेकिन पूरे पहाड़ी विधि विधान और धूम धाम के साथ शादी संपन्न हुई।

लेख शेयर करे
Continue Reading
You may also like...
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top