Connect with us
5 died spot in marriage bolero fell into ditch lohaghat ghat road NH champawat uttarakhand latest breaking news today
फोटो सोशल मीडिया Champawat marriage bolero accident

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

Champawat marriage bolero accident: चम्पावत घाट बरात की बोलेरो खाई में गिरी 5 की गई जिंदगी

5 died spot in marriage bolero fell into ditch lohaghat ghat road NH champawat uttarakhand latest breaking news today: बागधारा में दर्दनाक हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, मां-बेटे समेत 5 की मौत, पांच लोग गंभीर

5 died spot in marriage bolero fell into ditch lohaghat ghat road NH champawat uttarakhand latest breaking news today: उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले से एक बेहद हृदयविदारक एवं दुखद खबर सामने आ रही है जहां लोहाघाट–घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बताया गया है कि बारात से लौट रही बोलेरो बागधारा के पास अचानक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें मां-बेटे सहित पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तरकाशी में शादी से लौट रही कार गिरी खाई में महिला की गई जिंदगी

रात ढाई बजे हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे लुढ़की बोलेरो

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब 2:30 बजे बागधारा के पास हुई। बताया गया है कि पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट के किलोटा गांव से बबलू की बारात चंपावत के बालातड़ी गांव आई थी। विदाई के बाद जब बराती वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे, तभी एक बोलेरो वाहन संख्या UK 04 TB 2074, तीव्र मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वाहन चालक नशे में था, जिसके चलते वाहन फिसल गया और हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें- Pauri guldar attack: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक, मंदिर से लौट रहे ग्रामीण को बनाया निवाला

पांच लोगों की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ और फायर यूनिट मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू में अहम सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से निकालकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विराज राठी और डॉ. अजीम के अनुसार, पांच घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया।

मृतकों में भावना चौबे और उसका बेटा प्रियांशु, प्रकाश चंद्र उनियाल (40), केवल चंद्र उनियाल (35), सुरेश नौटियाल (32), शामिल हैं। राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार और थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों में एक महिला, एक बच्चा और तीन पुरुष शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Almora news: पहाड़ में अस्पताल बने रेफरल सेंटर बदहाल सिस्टम के चलते बागेश्वर प्रसूता की गई जिंदगी

इन घायल लोगों का चल रहा है उपचार

घायलों की पहचान धीरज पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी रुद्रपुर, राजेश (14) पुत्र उमेश चंद्र जोशी, लाखतोली, चेतन चौबे (5) पुत्र सुरेश चौबे, दिल्ली, भास्कर पांडा, किलोटा (गंभीर, चंपावत रेफर), देवदत्त (38), वाहन चालक, सल्ला भाटकोट, शेराघाट के रूप में हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना से जहां बरात की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई वहीं शुक्रवार सुबह मिली इस भयावह हादसे की खबर से समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।

स्तब्ध क्षेत्रवासियों के मुंह से यही बात निकल रही है कि जिस रात किलोटा और बालातड़ी गांव में बारात का उत्सव मनाया जा रहा था, उसी रात यह खुशी एक पल में गहरी पीड़ा में बदल गई। बारात से लौटते बराती कभी नहीं सोच सकते थे कि कुछ ही दूरी पर मौत उनका इंतजार कर रही है। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि वह बोलेरो, जो खुशी लेकर चली थी, अब टूटे हुए सपनों और बिखरे परिवारों की याद बन गई है।
यह भी पढ़ें- Khatima accident news live: खटीमा ट्रेन की चपेट में आने से ग्रिफ जवान की पत्नी सहित गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!