Connect with us
Manu bhaker peris Olympic
फोटो सोशल मीडिया

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

स्पोर्ट्स

पेरिस ओलम्पिक: मनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला ओलम्पिक मेडल बनी पहली महिला

Manu Bhaker Paris Olympics: मनु भाकर ने रचा इतिहास, ओलम्पिक में निशानेबाजी में पदक हासिल करने वाली बनी पहली भारतीय महिला….

Manu Bhaker Paris Olympics समूचे देश को गौरवान्वित करने वाली इस वक्त की सबसे बड़ी खबर फ्रांस की राजधानी पेरिस से सामने आ रही है जहां निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मनु भाकर ने पेरिस ओलम्पिक का पहला पदक भारत की झोली में डाल दिया है। उन्होंने न केवल भारत को कांस्य पदक दिलाया बल्कि एक नया इतिहास रचते हुए वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज भी बन ग‌ई है। इतना ही नहीं उन्होंने भारत को 12 साल बाद निशानेबाजी में मेडल दिलाया है। उनके पदक हासिल करते ही देशभर के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- Lakshya sen Paris Olympic: उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक में जीत के साथ की शुरुआत

Paris Olympics 2024 आपको बता दें कि 22 वर्षीय मनु ने वूमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल मुकाबले में यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। इस मुकाबले में साउथ कोरिया की ओ ये जिन ने पहले स्थान हासिल कर गोल्ड और साउथ कोरिया की ही किम येजी दूसरे स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। फाइनल में मनु, 221.7 प्वाइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर रही। बताते चलें कि पेरिस ओलम्पिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली मनु, मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव की रहने वाली है। उनके पिता राम किशन भाकर मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। मनु इससे पूर्व भी निशानेबाजी में देश को क‌ई पदक दिला चुकी है। 2018 कॉमनवेलथ गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट और 2022 एशियन गेम्स में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल इवेंट में ईशा सिंह और रिदम सांगवान के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया था।

यह भी पढ़ें- गौरवान्वित पल: उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा बने असम राइफल्स में महानिदेशक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Sunil

सुनील चंद्र खर्कवाल पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे राजनीति और खेल जगत से जुड़ी रिपोर्टिंग के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति व परंपराओं पर लेखन करते हैं। उनकी लेखनी में क्षेत्रीय सरोकारों की गूंज और समसामयिक मुद्दों की गहराई देखने को मिलती है, जो पाठकों को विषय से जोड़ती है।

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top