Connect with us
new kumaoni song Nathuli Pahadi Chandni Enterprises by singer Pankaj Pandey Diksha Dhoundiyal uttarakhand live DevBhoomi darshan news
फोटो सोशल मीडिया Pankaj Pandey Song

उत्तराखण्ड लोकसंगीत

युवा गायक पंकज पांडे और दीक्षा ढौंडियाल की जुगलबंदी से निकला खूबसूरत गीत नथुली पहाड़ी

new kumaoni song Nathuli Pahadi Chandni Enterprises by singer Pankaj Pandey Diksha Dhoundiyal uttarakhand live DevBhoomi darshan news: उत्तराखंड संगीत जगत में नया धमाका: दीक्षा ढौंडियाल और पंकज पांडेय की आवाज़ में रिलीज हुआ नया गीत

new kumaoni song Nathuli Pahadi Chandni Enterprises by singer Pankaj Pandey Diksha Dhoundiyal uttarakhand live DevBhoomi darshan news: उत्तराखंड के लोकसंगीत को आधुनिक अंदाज में पेश करने की कोशिश एक बार फिर रंग लाई है। क्षेत्र की उभरती गायिका दीक्षा ढौंडियाल और उभरते युवा गायक पंकज पांडेय की मधुर आवाज़ में नया गीत “नथुली पहाड़ी”, चांदनी इंटरप्राइजेज यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हो गया है। यह नया गीत दर्शकों के बीच तेजी से सुना जा रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को खास बनाने में सिर्फ कलाकारों की आवाज़ ही नहीं, बल्कि एक मजबूत तकनीकी टीम की मेहनत भी बराबर शामिल है, जिसने संगीत से लेकर वीडियो तक हर स्तर पर उत्कृष्ट काम किया।
यह भी पढ़ें- Priyanka Meher singer notice: गढ़वाली गायिका प्रियंका मेहर को लीगल नोटिस

संगीत में लोकधुनों की नवीन प्रस्तुति Pankaj Pandey Nathuli Pahadi Song 

बताते चलें कि चांदनी इंटरप्राइजेज यूट्यूब चैनल के बैनर तले रिलीज हुए इस नए कुमाऊनी गीत “नथुली पहाड़ी” को युवा गायिका ने न केवल अपनी मधुर आवाज दी है बल्कि गीत के बोल भी स्वयं दीक्षा ढौंडियाल ने अपने अंदाज में लिखे हैं, जबकि संगीतकार रणजीत सिंह केशव ने पारंपरिक रंगों को आधुनिक संगीत के साथ संतुलित कर इसे एक नया रूप दिया है। रिद्म की जिम्मेदारी गौरव राजपूत ने निभाई, वहीं मशहूर बांसुरी वादक पंडित अजय प्रसन्ना की धुनों ने ट्रैक को एक अलग ऊंचाई दी।

रिकॉर्डिंग के दौरान वोकल्स और इंस्ट्रूमेंट्स को बेहतरीन ढंग से सेट करने का काम तनुज बिष्ट ने संभाला है तथा कोरस टीम—शकुंतला रमोला, सुनीता गडल, शीतल बिष्ट, राकेश मंडरवाल, अभिनव सिंह और ऋषव कुमार ने गीत को और गहराई प्रदान की। गीत की रिकॉर्डिंग जहां देहरादून के A Plus Studio में पूरी की गई वहीं इसकी शूटिंग बागेश्वर जिले की खूबसूरत पहाड़ी वादियों में की गई है।
यह भी पढ़ें- लोकगायिका हेमा नेगी करासी का “जब जली बारात” गीत शादी ब्याहों में मचा रहा धूम

वीडियो में दिखा पेशेवर टीमवर्क का असर Diksha Dhoundiyal song

बात अगर गीत के वीडियो की करें तो जहां मुख्य भूमिका में नजर आई अंकित रावत और चंद्रकला भंडारी की जोड़ी ने अपने शानदार अभिनय से पहाड़ की हसीन वादियों के बीच फिल्माए गए इस गीत की खूबसूरती में चार-चांद लगा दिए हैं ने निभाई है। वही वीडियोग्राफी की जिम्मेदारी नवी बार्तवाल (DOP) और उनके साथ अजय चौहान ने असिस्टेंट कैमरामैन की ज़िम्मेदारी संभाली है। वीडियो में पारंपरिक अंदाज को संजोने के लिए बागेश्वर डांस ग्रुप शामिल रहा, जिसने अपने प्रदर्शन से वीडियो में अतिरिक्त ऊर्जा और सांस्कृतिक रंग भरे हैं। कुल मिलाकर पहाड़ी कलवेर में रिलीज हुए इस गीत को दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रिलीज होते ही छा गया पंचाचूली देश गीत , स्वर से लेकर धुन तक दिल छू लेगी आवाज

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड लोकसंगीत

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!