उत्तराखण्ड देहरादून
सीबीआई की देहरादून शाखा में कार्यरत तेजप्रकाश देवरानी का चयन हुआ, संयुक्त राष्ट्र पुलिस मिशन के लिए
1 min read

उत्तराखण्ड ने भारत को हर क्षेत्र में उच्च अधिकारी दिए है, आप चाहे आर्मी जनरल बिपिन रावत की बात कर लीजिए या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की , उत्तराखण्ड के जाबांज अफसर हर क्षेत्र में छाए हुए है। यह उत्तराखण्ड के लिए बड़े ही गर्व की बात है। आज हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत के बारे में बताएंगे, जिनका चयन संयुक्त राष्ट्र पुलिस मिशन के लिए हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं, सीबीआई इंस्पेक्टर तेजप्रकाश देवरानी की। वर्तमान में सीबीआई की देहरादून शाखा में कार्यरत तेजप्रकाश देवरानी का चयन संयुक्त राष्ट्र पुलिस मिशन के लिए हुआ है। इंस्पेक्टर देवरानी का यूएन मिशन में एक साल के लिए चयन हुआ है। एक साल यूएन मिशन में कार्य करने के बाद इंस्पेक्टर देवरानी पुनः सीबीआई में अपनी सेवाएं देंगे। देशभर के 164 अफसरों की चयन परीक्षा में गुरूरानी को 11वां स्थान प्राप्त हुआ है। बताते चलें कि अपनी कार्य कुशलता के कारण देवरानी को बहुत से सम्मानों से नवाजा गया है। जिनमें सीबीआई में बेस्ट विवेचक, सराहनीय सेवा आदि महत्वपूर्ण सम्मान प्रमुख हैं।
