Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मैक्स गिरी गहरी खाई में, दो यात्रियों की मौके पर ही मौत

राज्य में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं ने ऐसा कोहराम मचा रखा है कि राज्य में सफर करने वाला हर यात्री अपनी यात्रा से पहले सौ बार सोचने को मजबूर हैं। सड़क दुर्घटनाओं के इस तांडव की खबर हमें लगभग रोज ही सुनाई देती है। समूचे कुमाऊं से लेकर सम्पूर्ण गढ़वाल क्षेत्र को इन दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं ने अपनी चपेट में ले रखा है। आज ऐसी ही दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर राज्य के बागेश्वर जिले से आ रही है जहां एक मैक्स के 150 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मैक्स में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वाहन के अनियंत्रित होने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।




प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब चार बजे बाद एक मैक्स यूके 02सीए-0751 कपकोट से सूपी जा रही थी। जैसी ही मैक्स कपकोट-सूफी मार्ग पर मुनार बैंड के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। जिससे मैक्स में सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि वाहन में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में कुंवर सिंह और तारा सिंह शामिल हैं जबकि घायलों में वाहन चालक नंदन सिंह सहित दुर्गा सिंह, पूरन सिंह एवं एक महिला यशोदा शामिल हैं। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से निकालकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सको द्वारा उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।




More in उत्तराखण्ड

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!