Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Champawat marriage bolero accident: चम्पावत घाट बरात की बोलेरो खाई में गिरी 5 की गई जिंदगी
UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चम्पावत
Champawat marriage bolero accident: चम्पावत घाट बरात की बोलेरो खाई में गिरी 5 की गई जिंदगी
By
1 min read
5 died spot in marriage bolero fell into ditch lohaghat ghat road NH champawat uttarakhand latest breaking news today: बागधारा में दर्दनाक हादसा: बोलेरो खाई में गिरी, मां-बेटे समेत 5 की मौत, पांच लोग गंभीर
5 died spot in marriage bolero fell into ditch lohaghat ghat road NH champawat uttarakhand latest breaking news today: उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले से एक बेहद हृदयविदारक एवं दुखद खबर सामने आ रही है जहां लोहाघाट–घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया।
बताया गया है कि बारात से लौट रही बोलेरो बागधारा के पास अचानक गहरी खाई में गिर गई, जिसमें मां-बेटे सहित पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे की बहन, बहन का देवर, दूल्हे का भांजा, दूल्हे का बहनोई भी शामिल हैं जबकि दूल्हे के भाई समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तरकाशी में शादी से लौट रही कार गिरी खाई में महिला की गई जिंदगी
रात ढाई बजे हुआ हादसा, अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे लुढ़की बोलेरो
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना रात करीब 2:30 बजे बागधारा के पास हुई। बताया गया है कि पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट के किलोटा गांव से बबलू की बारात चंपावत के बालातड़ी गांव आई थी। विदाई के बाद जब बराती वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे, तभी एक बोलेरो वाहन संख्या UK 04 TB 2074, तीव्र मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वाहन चालक नशे में था, जिसके चलते वाहन फिसल गया और हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें- Pauri guldar attack: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक, मंदिर से लौट रहे ग्रामीण को बनाया निवाला
पांच लोगों की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ और फायर यूनिट मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू में अहम सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से निकालकर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. विराज राठी और डॉ. अजीम के अनुसार, पांच घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया गया।
मृतकों में भावना चौबे और उसका बेटा प्रियांशु, प्रकाश चंद्र उनियाल (40), केवल चंद्र उनियाल (35), सुरेश नौटियाल (32), शामिल हैं। राजस्व उप निरीक्षक नीरज कुमार और थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतकों में एक महिला, एक बच्चा और तीन पुरुष शामिल हैं। मृतका भावना दूल्हे की बहन थी।
यह भी पढ़ें- Almora news: पहाड़ में अस्पताल बने रेफरल सेंटर बदहाल सिस्टम के चलते बागेश्वर प्रसूता की गई जिंदगी
इन घायल लोगों का चल रहा है उपचार
घायलों की पहचान धीरज पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी रुद्रपुर, राजेश (14) पुत्र उमेश चंद्र जोशी, लाखतोली, चेतन चौबे (5) पुत्र सुरेश चौबे, दिल्ली, भास्कर पांडा, किलोटा (गंभीर, चंपावत रेफर), देवदत्त (38), वाहन चालक, सल्ला भाटकोट, शेराघाट के रूप में हुई है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना से जहां बरात की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई वहीं शुक्रवार सुबह मिली इस भयावह हादसे की खबर से समूचे क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई।
स्तब्ध क्षेत्रवासियों के मुंह से यही बात निकल रही है कि जिस रात किलोटा और बालातड़ी गांव में बारात का उत्सव मनाया जा रहा था, उसी रात यह खुशी एक पल में गहरी पीड़ा में बदल गई। बारात से लौटते बराती कभी नहीं सोच सकते थे कि कुछ ही दूरी पर मौत उनका इंतजार कर रही है। कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि वह बोलेरो, जो खुशी लेकर चली थी, अब टूटे हुए सपनों और बिखरे परिवारों की याद बन गई है।
यह भी पढ़ें- Khatima accident news live: खटीमा ट्रेन की चपेट में आने से ग्रिफ जवान की पत्नी सहित गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: हल्द्वानी में देवरानी पर गंभीर आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरों का दुरुपयोग
1 min read Haldwani Cyber Crime News: हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद पहुंचा साइबर अपराध तक, महिला ने देवरानी पर फर्जी…
Read More
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read More
Chamoli News today: चमोली परिजनों ने मोबाइल चलाने से डांटा तो 8वीं की छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Chamoli News today kids mobile ban social media ban uttarakhand breaking news today chamoli news live मोबाइल…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
