Connect with us
Uttarakhand latest news:in pithoragarh Brother who went to meet sister died after falling from the roof,

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़

उत्तराखंड: पहाड़ में दुखद घटना बहन से मिलने गए भाई की छत से गिरने से मौत

Pithoragarh latest news today: बहन के घर गए भाई की छत से गिरकर हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम

राज्य के पिथौरागढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां अपनी बहन से मिलने उसके घर आए युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। बता दें कि युवक की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के पिथौरागढ़ जिले के मुवानी निवासी 39 वर्षीय उमेद राम पुत्र कालूराम अपनी बहन से मिलने के लिए गैड़ाखाली आया हुआ था। जहां वह किसी काम से घर की छत पर चला गया।(pithoragarh latest news today)

तभी अचानक उमेद का पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जमीन पर जा गिरा। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर आफताब आलम के अनुसार अस्पताल आने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा कर सब को परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

RENU NEGI

रेनू नेगी एक अनुभवी लेखिका हैं, जो देवभूमि दर्शन मीडिया के साथ लंबे समय से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। वह राजनीतिक, खेल और सांस्कृतिक विषयों पर सटीक, संवेदनशील और तथ्यपरक लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनके लेखों में स्थानीय संस्कृति की आत्मा, राजनीतिक परिप्रेक्ष्य की गहराई, और खेल जगत की जीवंतता स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है।

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top