Connect with us
After 12 years of service, UPNL employees will get equal pay for equal work uttarakhand latest news live today.
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand UPNL News Today)

UTTARAKHAND NEWS

UPNL news: 12 साल की सेवा देने पर उपनल कर्मचारियों को मिलेगा समान कार्य हेतु समान वेतन

Uttarakhand UPNL News Today  : 12 साल की सेवा पर समान कार्य के लिए मिलेगा समान वेतन, आंदोलनरत कर्मचारियों के खिलाफ नहीं होगी कोई कार्रवाई.. 

After 12 years of service, UPNL employees will get equal pay for equal work uttarakhand latest news live today : उत्तराखंड उपनल कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है ,कि उन्हे पहले चरण में 12 साल की सेवा पर समान कार्य के लिए समान वेतन देने पर सहमति बनी है। इतना ही नहीं बल्कि लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। इस संबंध में सैनिक कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें सहमति बनी है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news UPNL: उत्तराखण्ड सरकार को सुप्रीम झटका, कोर्ट ने खारिज की उपनल पुनर्विचार याचिका

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में 22 हज़ार उपनल कर्मचारी लंबित मांगों को लेकर पिछले 14 दिन से हड़ताल कर रहे हैं। जिस पर कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें समान कार्य करने के लिए समान वेतन दिया जाए। वही इस बीच बीते शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के साथ कर्मचारियों की बातचीत हुई। जिसके बाद बीते रविवार को कैंप कार्यालय में फिर से वार्ता हुई। जिस पर उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक विनोद गोदियाल ने बताया कि बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाएगा।

नो वर्क नो पे का आदेश होगा रद्द ( No work no pay Order Cancel upnl Employee ) 

बता दें नो वर्क नो पे के आदेश को रद्द किया जाएगा। इसके साथ ही एस्मा के तहत कर्मचारियों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उपनल कर्मचारियों की मांगों को लेकर आज सोमवार को समाधान निकाला जा सकता है। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ वार्ता कर शीघ्र निर्णय लिया जा सकता हैं।

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!