Connect with us
Rudraprayag child marriage, groom minor, love marriage jakholi augustmuni uttarakhand latest news today.
Image : सांकेतिक फोटो ( Rudraprayag child love marriage)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Rudraprayag news live: रूद्रप्रयाग घरवालों ने तय कर दी शादी, दुल्हा निकला नाबालिग, मचा हड़कंप

UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग

Rudraprayag news live: रूद्रप्रयाग घरवालों ने तय कर दी शादी, दुल्हा निकला नाबालिग, मचा हड़कंप

1 min read

Rudraprayag child love marriage  : प्यार में पड़े लड़का और लड़की के घर वालों ने तय कर दी दोनो की शादी, लड़का निकला नाबालिक लड़की बालिक, क्षेत्र में मचा हड़कंप..

Rudraprayag child marriage, groom minor, love marriage jakholi augustmuni uttarakhand latest news today.  : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहाँ पर एक नाबालिक लड़का और लड़की दोनो एक दूसरे के प्रेम मे पड़ गए। इतना ही नही बल्कि जैसे ही इस बात की जानकारी उनके घरवालों को मिली तो उन्होंने दोनों की शादी तय कर दी। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया वहीं यह पूरा मामला वन स्टाफ सेंटर और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम के पास पहुंच गया जिसके कारण दोनो की शादी रोक दी गई।

यह भी पढ़े :Uttarkashi alcohol ban: उत्तरकाशी कोटी गांव शादी में शराब बैन, पिलाने पर जुर्माना सामाजिक बहिष्कार

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के धारकोट का निवासी 19 वर्षीय लड़का और अगस्त्यमुनि ब्लॉक के एक गांव की निवासी 22 वर्षीय लड़की दोनो एक दूसरे के प्यार में पड गए। इतना ही नहीं बल्कि लड़के के नाबालिक होने के बावजूद भी उसके घर वालों ने दोनों की शादी तय कर दी। हालांकि जैसे ही इसकी सूचना जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा को मिली तो उनके निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्रीय प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद सिंह और चाइल्ड हेल्पलाइन के समन्वयक सुरेंद्र रावत समेत अन्य सभी लोग लड़की के घर पहुंचे ,जहां पर लड़की के परिजनों से बात की गई। लड़की के घर पर लड़के के परिजनों को बुलाया गया जबकि दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दी गई है कि जब तक लड़के की उम्र 21 वर्ष नही हो जाती तब तक विवाह नहीं हो सकता।

नाबालिक लड़के व लड़की की रोकी गई शादी (rudrapryag news today)

नाबालिक लड़के और लड़की दोनों के परिजनों को बताया गया कि यदि उनके द्वारा जबरदस्ती से यह कार्य किया जाता है तो उन्हें कानूनी शिकंजे में लिया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि अपराध के लिए उन्हें 2 साल की सजा और 1 लाख रुपये के जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top