Arvind Bohra flying officer: चंपावत जिले के खूनाबोरा के रहने वाले अरविंद सिंह बोहरा बने भारतीय वायु सेना मे फ्लाइंग ऑफिसर, बढ़ाया परिजनों का मान……
Arvind Bohra flying officer: उत्तराखंड हमेशा से वीरता और देशभक्ति के लिए जाना जाता है क्योंकि यहां के युवाओं का हमेशा से ही वायु सेना ,थल सेना समेत भारतीय सशस्त्र बलों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इतना ही नहीं सेना में सेवा करने की परंपरा और प्रेरणा भी पीढ़ी दर पीढ़ी स्थानांतरित होती रहती है जिससे यहां के युवा सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होते हैं। इसके लिए वह सैन्य परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न शाखाओं में अधिकारी के रूप में सेवा करते हैं। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जो विशेष क्षेत्र में अपनी मेहनत के दम पर ऊंचा मुकाम हासिल कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। आज हम आपको एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू करवाने वाले हैं जो भारतीय सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने हैं। जी हाँ…. हम बात कर रहे है मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के खूनाबोरा के रहने वाले अरविंद बोहरा की जो भारतीय वायु सेना की पासिंग आउट परेड में फ्लाइंग ऑफिसर बन गए है।
यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड : पहाड़ की बेटी बनी सैन्य अधिकारी…. जम्मू कश्मीर में मिली पहली पोस्टिंग
Arvind Bohra Lohaghat CHAMPAWAT बता दें चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के खूनाबोरा के रहने अरविंद सिंह बोहरा ने 15 जून को हुई भारतीय वायु सेना की पासिंग आउट परेड में फ्लाइंग ऑफिसर का पद हासिल कर लिया है। दरअसल यह उपलब्धि उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद प्राप्त की है। इतना ही नही उनकी बड़ी बहन मनीषा बोहरा भी भारतीय सेना में अधिकारी है जिन्होंने 2022 में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड में पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। अरविंद को देश सेवा की प्रेरणा अपने परिवार से ही मिली है उनके दादा अपने दोनों भाईयों समेत देश सेवा कर चुके हैं जबकि उनके चाचा और ताऊ भी सेना मे रहे है। इसके अलावा उनके चचेरे भाई भी सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। बताते चलें कि उनके पिता दिनेश सिंह बोहरा भी भारतीय सेना के रिटायर्ड सूबेदार हैं और वर्तमान में यूनियन बैंक की लोहाघाट शाखा में कार्यरत हैं। जबकि उनकी मां गोदावरी बोहरा एक कुशल गृहिणी हैं। अरविंद की इस विशेष उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का भी तांता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड हुआ गौरान्वित भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग लेफ्टिनेंट बने लोहाघाट के सूरज मेहरा