Connect with us
Uttarakhand famous folk singer husband accused of rape case haldwani latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand singer husband case)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Haldwani news: उत्तराखण्ड की मशहूर लोकगायिका के पति पर दुष्कर्म का आरोप

UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी

Haldwani news: उत्तराखण्ड की मशहूर लोकगायिका के पति पर दुष्कर्म का आरोप

1 min read

Uttarakhand singer husband case: उत्तराखंड की मशहूर लोकगायिका के पति पर लगा दुष्कर्म का आरोप, मामले की जांच शुरू...

Uttarakhand famous folk singer husband accused of rape case haldwani latest news today: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है जहां पर प्रदेश की मशहूर लोक गायिका के पति पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है जिसके चलते आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े :Haridwar news: युवक ने फेसबुक पर की युवती से दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला ने कोर्ट में जानकारी देते हुए बताया कि उसकी इवेंट मैनेजर रितेश जोशी से बातचीत थी जिसके चलते रितेश ने उसे शादी का झांसा देकर कुछ समय पहले आवास विकास स्थित अपने किराए के कमरे में ले जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए और बाद में आरोपी शादी से मुकर गया। इतना ही नहीं बल्कि आरोपी ने महिला से फोन पर भी बातचीत बंद कर दी। महिला का कहना है कि उसने पुलिस में शिकायत भी की लेकिन आरोपी पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके तहत उसने कोर्ट की शरण ली है। वहीं बीते शनिवार की रात को आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top