Prakash Bisht Almora artist: अल्मोड़ा के प्रकाश बिष्ट को मिलेगा लोक कला साधक सम्मान, 5 दिसंबर को चंडीगढ़ में होंगे सम्मानित..
artist Prakash Bisht Almora will got Folk Art Sadhak Samman, on 5 December in Chandigarh uttarakhand live news today: उत्तराखंड अपनी संस्कृति सभ्यता कला और लोक परंपराओं के लिए विश्वभर में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखती है। ऐसी ही कुछ सांस्कृतिक नगरी के नाम से प्रसिद्ध अल्मोड़ा की संस्कृति भी पूरे देश भर में प्रसिद्ध है।
दरअसल उत्तराखंड की लोक संस्कृति को 4 दशकों से अधिक समय तक समर्पित रहे वरिष्ठ लोक कलाकार और संस्कार सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के निदेशक प्रकाश बिष्ट को वर्ष 2025 का लोक कला साधक सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उत्तराखंड की संस्कृति को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए दिया जाएगा।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Shailesh Matiyani Award 2025: उत्तराखंड 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के निदेशक प्रकाश बिष्ट को वर्ष 2025 का लोक कला साधक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें आगामी 5 दिसंबर 2025 को कलाग्राम चंडीगढ़ में आयोजित भव्य समारोह में दिया जाएगा। इस बात की खासियत यह है कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी उत्तराखंड के कलाकार को इस सम्मान से नवाजा जा रहा है।
प्रकाश बिष्ट वर्ष 1982 से लगातार लोक कला लोकगीतों का कर रहे संवर्धन (almora news)
लोक कला को समर्पित प्रकाश बिष्ट वर्ष 1982 से लगातार लोक कला लोकगीत और पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं के संरक्षण संवर्धन और प्रसार में सक्रिय है। जिन्होंने 40 वर्षों से ज्यादा कला जीवन में ना केवल उत्तराखंडी संस्कृति को देशभर में नई पहचान दिलाई बल्कि विदेशों में भी लोक संस्कृति का परचम लहराया।
प्रकाश बिष्ट कई पुरस्कारों से हो चुके हैं सम्मानित
प्रकाश बिष्ट को इससे पूर्व कई प्रतिष्ठित अलंकरण प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की सीनियर फेलोशिप, उत्तराखंड लोक कला सम्मान, उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की गुरु उपाधि, बेस्ट फोक मास्टर अवार्ड, फोक आर्ट लीडरशिप अवार्ड, लोक कला महर्षि सम्मान और दिल्ली के अशोक हाल में चीफ जस्टिस एम बालकृष्णन द्वारा प्रदान किया गया गोल्ड मेडल प्रमुख है। यह सभी सम्मान उन्हें कला जगत में निरंतर योगदान और उत्कृष्ट नेतृत्व के प्रमाण के लिए दिया गया है।
प्रकाश बिष्ट दे रहे उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ावा (almora news today prakash bisht)
प्रकाश बिष्ट के निर्देशन में संस्कार ग्रुप ने वर्ष 2024 और 2025 में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ नई दिल्ली में उत्तराखंड की लोक संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रस्तुति ने उत्तराखंड की कला विरासत को नई पहचान दिलाई और युवा कलाकारों को प्रेरित किया। प्रकाश बिष्ट कि इस विशेष उपलब्धि के बाद से प्रदेशभर के कलाकारों में खुशी का माहौल बरकरार है वहीं उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।