Bageshwar patwari news today : राजस्व उप निरीक्षक के पद पर तैनात कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जिंदगी, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया..
Ason Kafligair Revenue Sub Inspector patwari kishore kandpal died garur Bageshwar Uttarakhand news latest today : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर राजस्व उप निरीक्षक के पद पर तैनात युवक की ड्यूटी से घर लौटने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Srinagar Garhwal: श्रीनगर में प्रधानाचार्य के 4 माह के बेटे की मौत, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के मटेना गांव के रहने वाले 40 वर्षीय किशोर कांडपाल पुत्र सुरेश कांडपाल वर्तमान में अपने परिवार के साथ कठपुडियाछीना मे निवासरत थे। दरअसल किशोर कांडपाल काफलीगैर के असों मे राजस्व उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। बीते शनिवार की शाम किशोर रोजाना की तरह ड्यूटी से घर लौटे। तभी रात को भोजन करते समय अचानक से उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया जिसके कारण वह बेहोश हो गए।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
घटना को घटित होता देख किशोर के परिजन व अन्य ग्रामीण उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही इस घटना की जानकारी अन्य अधिकारियों को मिली तो वह तुरंत अस्पताल पहुंचे। इसके बाद पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी रखा। बीते रविवार को किशोर के शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद गरुड़ के चक्रवृत्तेश्वर घाट पर राजस्व उप निरीक्षक को अंतिम विदाई दी गई। बरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताते चलें किशोर अपने पीछे माता-पिता पत्नी समेत दो बच्चों को हमेशा के लिए अकेला छोड़ गए है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।