Dharchula Pithoragarh news today: घास काटने के दौरान पहाड़ी से गिरा बोल्डर, महिला की गई जिंदगी, परिजनों को लगा सदमा..
deepa devi died due to boulder fell in Dharchula Pithoragarh Uttarakhand latest news today : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर मवेशियों के लिए घास काटने गई महिला के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। यह हादसा इतना भयावह था कि बोल्डर की चपेट में आने से महिला की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से महिला के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। बताते चले अक्सर पहाड़ी इलाकों में घास काटने के दौरान महिलाओं के साथ इस प्रकार के हादसे घटित होते रहते हैं, जिसके कारण अभी तक कई सारी महिलाओं की जिंदगी जा चुकी है।
यह भी पढ़े :Gangolihat Pithoragarh car Accident: खटीमा से गंगोलीहाट जा रही कार खाई में गिरी 2 की मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के गर्गुवा की निवासी 35 वर्षीय दीपा देवी पत्नी खीम सिंह बीते रविवार की सुबह मवेशियों के लिए घास काटने नजदीक के जंगल मे गई थी। तभी इस दौरान घास काटते समय अचानक से पहाड़ी से बोल्डर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दीपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जैसी ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत घायल दीपा देवी को उनके परिजनों के साथ मिलकर संयुक्त चिकित्सालय धारचूला पहुंचाया। हालांकि उपचार के दौरान दीपा देवी ने तोड़ दिया।
दीपा के सिर और शरीर पर आई थी गंभीर चोटे ( pithoragarh news today)
दीपा की मौत पर डॉक्टरों का कहना है कि उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटे आई थी जिसके कारण उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची जहां पर पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को उनके परिजनों को सौंपा गया।
दो बच्चों के सिर से उठा माँ का साया ( pithoragarh dharchula breaking news)
बताते चले हादसे का शिकार हुई दीपा देवी के दो छोटे बच्चे हैं। दीपा रविवार की सुबह अपने बच्चों से जल्द घर लौटने की बात कहकर जंगल गई थी। लेकिन दीपा और उनके बच्चों को कहां मालूम था कि यह उनकी एक दूसरे के साथ आखिरी मुलाकात होगी। घटना के बाद से दीपा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।