Pantnagar to dehradun flight: देहरादून से पंतनगर के लिए सीधी हवाई सेवा जल्द होगी शुरू, 40 से 50 मिनट में तय होगी दूरी, किराया भी हुआ तय..
dehradun to pantnagar direct fight start soon also plane heli service for Pithoragarh delhi: उत्तराखंड के हवाई यात्रियो के लिए राज्य सरकार की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि प्रदेश सरकार लगातार हवाई सेवाओं के विस्तार पर जोर दे रही है।इसी क्रम में राजधानी देहरादून से उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर के लिए सीधी हवाई सेवा संचालित किये जाने की तैयारी चल रही है।हवाई सेवा के संचालित होने से देहरादून से पंतनगर का सफर 40 से 50 मिनट के बीच आसानी से पूरा हो जाएगा।इतना ही नहीं बल्कि इसका किराया भी लगभग तय हो चुका है।
यह भी पढ़े :पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए शुरू होगी हेली सेवा, 30 सितम्बर से उड़ान भरेंगे हेलीकॉप्टर
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून से उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर का सफर सड़क मार्ग से तय करने में अभी करीब 5 घंटे लगते हैं ,लेकिन हवाई सेवा के संचालित होने से इसकी दूरी मात्र 40 से 50 मिनट रह जाएगी।इतना ही नही बल्कि इसका किराया 5 से 6 हज़ार रखा जायेगा।बताते चले हवाई सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है जिसके तहत क्षेत्रीय संपर्क योजना और उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के जरिए नई मार्गों पर हेली और हवाई सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।इस समय प्रदेश में तीन मार्गो पर हवाई सेवा और 20 मार्गो पर हेली सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
प्रदेश मे हो रही कई हवाई सेवाएं संचालित
प्रदेश में जो हवाई सेवाएं संचालित है उनमें पिथौरागढ़ से दिल्ली देहरादून से नैनीसैनी, पिथौरागढ़ और पंतनगर शामिल है। देहरादून से अभी तक पंतनगर के लिए उड़ान योजना के तहत कोई भी हवाई सेवा या हेली सेवा संचालित नहीं है। इस समय हवाई मार्ग से यदि पंतनगर जाना हो तो यात्रियों को पहले पिथौरागढ़ जाना पड़ेगा इसके बाद वहां से वह पंतनगर पहुंच सकते हैं। अगर देहरादून से पंतनगर के बीच सीधी हेली सेवा शुरू होती है तो यात्री जल्द पंतनगर पहुंच सकते हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन ने देहरादून के जॉली ग्रांट से पंतनगर के लिए सीधी हवाई सेवा की योजना बनाई है, जिसमें 20 करोड रुपए की लागत आना अनुमानित है इसके लिए जल्द ही कंपनी का चयन किया जाएगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।