Devyakshi Devrani Navy Lieutenant: नौसेना मे सब लेफ्टिनेंट बनी देव्याक्षी देवरानी, बढ़ाया पूरे क्षेत्र का मान..
Devyakshi Devrani of kotdwar Pauri Garhwal became Sub Lieutenant in Indian Navy passing out from INA Ezhimala, Kerala uttarakhand live news today: उत्तराखंड की बेटियों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। एक समय था जब बेटियां सिर्फ गिने चुने क्षेत्रों में ही अपना करियर बनाना उचित समझती थी। या यूं कहें कि उन्हे रूढ़िवादी व पुरानी परंपराओं की बेड़ियो ने कुछ इस कदर जकड़ा हुआ था कि उनकी सोच अक्सर समिति रह जाती थी। लेकिन समय बदलने के साथ ही बेटियों ने भी अपने जीवन मे काफी सारे बदलाव लाना शुरू किया है ,जिसके चलते आज उत्तराखंड की बेटियां भारतीय नौसेना जल सेना ,थल सेना समेत अन्य विशिष्ट सेवाओं में अपना विशेष महत्वपूर्ण योगदान देने लगी है। आज हम आपको पौडी जिले की देव्याक्षी देवरानी से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त कर सब लेफ्टिनेंट की कमान संभाली है।
यह भी पढ़े :बधाई: हल्द्वानी की गीतांजलि बगडवाल बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बढ़ाया परिजनों का मान
Devyakshi Devrani sub Lieutenant Indian Navy :आपको जानकारी देते चले मूल रूप से पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के गांव सीम की निवासी देव्याक्षी देवरानी वर्तमान में कोटद्वार के शिवपुर की निवासी है। दरअसल देव्याक्षी देवरानी ने भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त कर, बीते शनिवार को भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला केरल मे आयोजित पासिंग आउट परेड में सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्राप्त होने का मुकाम हासिल किया है। बताते चले परेड में देव्याक्षी देवरानी ने एक प्लाटून का नेतृत्व किया। इस दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान मुख्य अतिथि रहे। देव्याक्षी देवरानी की प्रारंभिक शिक्षा कोटद्वार के कॉन्वेंट स्कूल से हुई जिन्होंने पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और वर्ष 2024 में एमएससी की पढ़ाई पूरी की। इसके साथ ही उन्होंने बीएड भी किया।
देव्याक्षी देवरानी पहले से ही सेना मे जाने की रखती थी रुचि ( Devyakshi Devrani kotdwar news)
देव्याक्षी देवरानी शुरुआत से ही सेना मे जाने की रुचि रखती थी। जिसके कारण वो NCC की कैडेट भी रही जिन्हे सी सर्टिफिकेट प्राप्त है। वर्ष 2024 में देव्याक्षी ने सिलेक्शन सेंटर बोर्ड कोलकाता की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय नौसेना में चयनित होकर अपने सपनों को एक नई दिशा दी।
भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनी देव्याक्षी ( Devyakshi Sub Lieutenant Indian Navy)
देव्याक्षी ने भारतीय नौसेना अकादमी एझीमाला में 1 साल का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पासिंग आउट परेड में सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। देव्याक्षी देवरानी के परिजनों की अगर बात करें तो उनके पिता लक्ष्मी विलास देवरानी जीआईसी पाली (लंगूर) में हिंदी के शिक्षक है जबकि उनकी माता संगीता देवरानी गृहणी है।