Nisha bankoti Pithoragarh scientist: भौतिकी की असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉक्टर निशा बनकोटी विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में हुई शामिल..
dr. Nisha bankoti ganai gangoli Pithoragarh physics assistant professor haryana jind university become world’s top 2% scientist uttarakhand latest news: उत्तराखंड की बेटियों की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है। यहां की बेटियां न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश का मान बढ़ा रही है बल्कि राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी पूरे प्रदेश को गौरवान्वित महसूस करवा रही हैं। हम आए दिन आपको ऐसी ही होनहार बेटियों से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको पिथौरागढ़ जिले की होनहार बेटी डॉक्टर निशा बनकोटी से रूबरू करवाने वाले हैं जो विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुई है।
यह भी पढ़े :बधाई: हल्द्वानी की हर्षिका रिखाड़ी ने हासिल किया स्वर्ण भारत सम्मान, बढ़ाया प्रदेश का मान
Nisha bankoti ganai gangoli Pithoragarh assistant professor physics: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली के बनकोट की निवासी डॉक्टर निशा बनकोटी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल हुई है। दरअसल निशा ने गहन अनुसंधान और नवाचार के बल पर यूएसए की शेनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर बीबी की तरफ से जारी सूची में अपनी जगह बनाई है। बताते चले डॉक्टर निशा वर्तमान में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय जींद हरियाणा में भौतिकी की असिस्टेंट प्रोफेसर के पर कार्यरत है।
डॉक्टर निशा के 60 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जनरल में शोध पत्र प्रकाशित
भौतिकी के क्षेत्र में डॉक्टर निशा के 60 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जनरल में शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। इसके साथ ही तीन पेटेंट में भी उनके नाम है। डॉक्टर निशा के पति डॉक्टर बृजेश बनकोटी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय मे सहायक क्षेत्रीय निदेशक के पद पर कार्यरत है। निशा की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हे लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बरकरार है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।