govt school uttarora kapkote science teacher mamta purohit got teacher of the year award 2025 uttarakhand latest news live : विज्ञान की शिक्षिका डॉक्टर ममता पुरोहित को 14 नवंबर को टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित…
govt school uttarora kapkote science teacher mamta purohit got teacher of the year award 2025 uttarakhand latest news live : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि, आगामी 14 नवम्बर को विज्ञान की शिक्षिका डॉक्टर ममता पुरोहित को इस वर्ष का टीचर ऑफ द अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। दरअसल यह अवार्ड उन्हें अपने विद्यालय में शिक्षण को सरल और रुचिकर बनाने के लिए दिया जाएगा। बताते चलें इससे पहले शिक्षिका ममता पुरोहित को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए साराभाई राष्ट्रीय वैज्ञानिक पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।
आपको जानकारी देते चलें मूल रूप से चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र की रहने वाली ममता पुरोहित विज्ञान विषय की अध्यापिका है ,जो वर्तमान में बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरौड़ा मे अपनी सेवाएं दे रही है। दरअसल विज्ञान की शिक्षिका डॉक्टर ममता पुरोहित को इस वर्ष उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए आगामी 14 नवंबर को राजधानी देहरादून में टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड उन्हें शिक्षण नीति को सरल और रुचिकर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने के कारण दिया जाएगा।
शिक्षिका ममता के निर्देशन में विद्यार्थी विज्ञान संगोष्ठी समेत अन्य प्रतियोगिताओं में कर रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन
शिक्षिका ममता के निर्देशन में विद्यार्थी विज्ञान संगोष्ठी, प्रदर्शनी विज्ञान नाटक क्विज तथा मॉडल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा वह आईसीटी यानी सूचना संचार प्रौद्योगिकी का प्रभावी उपयोग कर शिक्षण को आधुनिक रूप दे रही है। उन्होंने विद्यालय में पीपीटी आधारित शिक्षा प्रणाली विकसित की है तथा स्वनिर्मित ई कंटेंट तैयार कर शिक्षण को गतिशील बनाया है।
शिक्षिका ममता ने यूट्यूब चैनल भी किया तैयार
शिक्षिका ममता ने विद्यार्थियों के लिए शिक्षा को सुलभ बनाने के तहत Think, explore, enjoy नाम से एक यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, जिसमें कक्षा तीन से लेकर हाई स्कूल तक के एनसीईआरटी विज्ञान पाठ्यक्रम को मनोरंजन और सरल तरीके से प्रस्तुत किया गया है। ममता का कार्य वाकई मे सराहनीय है।