Connect with us
GREF jawan Soldier ramdatt joshi died in train accident khatima with his wife nanda uttarakhand latest news live today
Image : social media ( Khatima train accident today)

UTTARAKHAND NEWS

Khatima accident news live: खटीमा ट्रेन की चपेट में आने से ग्रिफ जवान की पत्नी सहित गई जिंदगी

Khatima train accident today: ट्रेन की चपेट में आने से दंपति की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम..

GREF jawan Soldier ramdatt joshi died in train accident khatima with his wife nanda uttarakhand latest news live today: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से एक हृदयविदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर ट्रेन की चपेट में आने से दम्पति की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Tehri Garhwal cloud burst today: टिहरी गढ़वाल में फिर फटा बादल, पुलिया बही, दो की मौत

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के खटीमा शिव कॉलोनी के निवासी 58 वर्षीय रामदत्त जोशी ग्रीफ में कार्यरत थे जो वर्तमान में जम्मू कश्मीर में पोस्टेड थे। दरअसल इन दिनों रामदत्त 15 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे, जो आज गुरुवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ घर से संतना रिश्तेदारी में पैदल जा रहे थे। तभी इस दौरान जैसे ही वह मंडी से फल लेकर पीलीभीत रोड मण्डी समिति के पीछे शॉर्ट रास्ते मे पहुँचे तो रेलवे लाइन को क्रॉस करने लगे। इतने मे ही दोनो पीलीभीत से टनकपुर जा रही पीलीभीत-टनकपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 55321 की चपेट मे आ गए।

हादसे मे दम्पति की मौत ( udham singh nagar news today) 

यह हादसा इतना भयावह था की इसमे दोनो दम्पति की मौके पर ही मौत हो गई। बताते चले मृतक रामदत्त की पत्नी मृतका नंदा देवी गृहणी थी। दोनों की मौत के बाद से उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताते चलें मृतक दम्पति का एक 35 वर्षीय बेटा प्रकाश चंद्र जोशी है जो इस घटना के बाद से सदमे मे है। दोनों दंपति अपने पीछे नाती पोता समेत पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए है।

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!