UTET Result 2025 : लगातार तीन पात्रता परीक्षाएँ पास कर अमित कुमार बने शिक्षा जगत की प्रेरणा
UTET Result 2025 Amit Kumar of kichha Got different achievements : “लक्ष्य को गुप्त रखो, सफलता खुद बोलती है किच्छा के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले अमित कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने हाल ही में उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की है। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) और REET (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) भी पास की है। लगातार तीन शिक्षक पात्रता परीक्षाएँ पास करने के बाद अमित कुमार भविष्य में राज्य की अन्य पात्रता परीक्षाएँ भी उत्तीर्ण करने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :बधाई: अल्मोड़ा के रजनीश जोशी ने उत्तीर्ण की SSC CPO परीक्षा, CISF में बने सब इंस्पेक्टर
अमित कुमार की प्रारंभिक शिक्षा किच्छा के सरकारी जूनियर हाई स्कूल में हुई, जबकि उच्च माध्यमिक शिक्षा उन्होंने जनता इंटर कॉलेज, किच्छा से पूरी की। वर्तमान में वे बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं और युवा पीढ़ी को शिक्षित करने तथा प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं।
उनकी प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं:
लगातार तीन शिक्षक पात्रता परीक्षाएँ उत्तीर्ण: REET, CTET, UTET
बच्चों को शिक्षा प्रदान करना
शिक्षा क्षेत्र में निरंतर प्रगति और योगदान
अमित कुमार ने प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि, “परिश्रम कभी व्यर्थ नहीं जाता, बस सही समय पर उसका फल मिलता है। सपनों को सच करने की शुरुआत तब होती है, जब आप खुद पर विश्वास करते हैं।”उनकी यह उपलब्धि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा करना चाहते हैं। उनकी मेहनत और समर्पण यह सिद्ध करते हैं कि लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।