Nandan Doshad Merchant Navy : मर्चेंट नेवी में कार्यरत नंदन सिंह 16 अक्टूबर से चल रहे लापता, परिजन परेशान, रो रो कर बुरा हाल ,लगा रहे मदद की गुहार ..
Merchant Navy soldier Nandan Doshad is missing from south Africa garur Bageshwar Uttarakhand news today : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर मर्चेंट नेवी में तैनात नंदन सिंह बीते 16 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के मोजांबिक शहर मे हुई नाव दुर्घटना के बाद से लापता चल रहे हैं। नंदन सिंह के लापता होने के बाद से उनकी पत्नी समेत अन्य परिजन बेहद चिंतित हैं जिन्होंने भारत सरकार और संबंधित अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड: मर्चेंट नेवी में तैनात करणदीप राणा लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार karandeep rana
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के गरुड़ के कौलाग गांव के निवासी 37 वर्षीय नंदन सिंह दोसाद पुत्र हेम सिंह मर्चेंट नेवी में 15 सालों से कार्यरत हैं। जो स्कॉर्पियो कंपनी में कार्यरत थे। दरअसल बीते 16 अक्टूबर को नंदन सिंह साउथ अफ्रीका के मोजांबिक मे हुई नाव दुर्घटना के बाद से लापता चल रहे हैं जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। नंदन सिंह के लापता होने से उनकी पत्नी गीता देवी और 9 साल का पुत्र रितिक समेत 6 वर्ष का भावेश सदमे मे है। जबकि नंदन सिंह की 70 वर्षीय बूढी मां हीरा देवी अपने बेटे की घर आने की राह देख रही है। परिजन बार-बार नंदन सिंह को फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।
16 अक्टूबर से लापता चल रहे नंदन सिंह, अब तक नही मिला कुछ सुराग (Nandan Singh has been missing since October 16, and no clue has been found yet.)
बताते चलें परिवार के पूरे भरण पोषण की जिम्मेदारी नंदन सिंह पर है जिनके लापता होने के बाद से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जब परिजनों ने उनकी कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी वालों ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं बल्कि कंपनी की ओर से नंदन सिंह के लापता होने और रेस्क्यू जारी होने की बात कही जा रही है। नंदन सिंह की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है जिससे उनके परिजनों की उम्मीदें भी अब धीरे-धीरे टूटने लगी है।
नंदन सिंह की राह देख रहे परिजन
नंदन सिंह के परिवार ने राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाते हुए खोज अभियान को तेज करने और नंदन सिंह का पता लगाने का आग्रह किया है। लापता नंदन सिंह की बूढी माँ, पत्नी और बच्चे उनकी एक झलक पाने तक को तरस गए हैं।