Connect with us
Pithoragarh to dehradun 42 seater flight heli service start from January 2026 uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Pithoragarh to dehradun flight)

UTTARAKHAND NEWS

Good news: पिथौरागढ़ से देहरादून न‌ए साल में शुरू होगी हवाई सेवा 42 सीटर विमान भरेगा उड़ान

Pithoragarh to dehradun flight  : पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए नए साल में उड़ान भरेगा विमान, यात्रियों को मिलेगी राहत..

Pithoragarh to dehradun 42 seater flight heli service start from January 2026 uttarakhand latest news today  : उत्तराखंड के लोगों के लिए स्पाइस होप कंपनी विमान की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है। जी हां दरअसल स्पाइस होप कंपनी देहरादून रूट पर फिर से विमान सेवा संचालित करने जा रही है जिसकी नई तारीख मिल गई है। इतना ही नहीं बल्कि अब इस रूट पर 42 सीटर विमान उड़ान भरेगा लेकिन इसके लिए पिथौरागढ़ के लोगों को नए साल का इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़े :Good news: देहरादून से पंतनगर को उड़ान भरेंगे विमान जल्द शुरू होगी सेवा किराया तय

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के पिथौरागढ़ जिले से राजधानी देहरादून रूट पर संचालित विमान सेवा तीन महीने पहले अचानक बंद कर दी गई थी, जिसे लेकर सवाल उठने शुरू हो गए थे। इतना ही नहीं बल्कि इस रूट पर विमान सेवा के बंद होने से पिथौरागढ़ के लोग बेहद नाराज हुए। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भाजपा नेताओं ने भी जल्द विमान सेवा शुरू करने के दावे किए थे जो सिर्फ दावे ही रहे। लेकिन इस सेवा को अब फिर से संचालन की नई तारीख मिल गई है। बताया जा रहा है कि नए साल से हर हाल में इस रूट पर विमान उड़ान भरेगा जिसके लिए हवाई सेवा संचालित करने का टेंडर भी जारी हो गया है।

स्पाइस जेट की बी कंपनी का विमान भरेगा उड़ान ( Spice Jet’s B company aircraft)

स्पाइस जेट की बी कंपनी स्पाइस होप हवाई सेवा का संचालन करेगी जिसके लिए कंपनी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंपनी के साथ ही उड्डयन सचिव और अपर सचिव को हवाई सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि बीते बुधवार को डीएम आशीष कुमार भटगांई से मुलाकात कर विमान सेवा संचालन को लेकर चर्चा की गई जिसमें उन्होंने कहा कि अब सीमांत के लोगों को इस रूट पर विमान से सफर करने के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा।

देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच ठप पड़ा था विमान का संचालन

बताते चले देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच सितंबर 2024 से 19 सीटर विमान का संचालन शुरू हुआ था जो दुर्गम जिले के लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी काफी रास आया। हालांकि 1 साल बाद ही 2025 में यह सेवा बंद कर दी गई जिसके कारण 3 महीने में इस रूट पर विमान उड़ान की कई तारीख मिली लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। अब विमान सेवा संचालित ना होने के कारण यात्रियों को आधे घंटे के बजाय टैक्सी और रोडवेज में 12 से 17 घंटे का सफर करना पड़ रहा है। लेकिन जल्द ही इस रूट पर 42 सीटर विमान उड़ान भरता हुआ नजर आएगा। इस रूट पर विमान के उड़ान भरने से रोजगार व पर्यटन के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!