Connect with us
एसटीए ने देहरादून से नेपाल के लिए बस सेवा को दी मंजूरी जानिए किराया

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / एसटीए ने देहरादून से नेपाल के लिए बस सेवा को दी मंजूरी जानिए किराया

उत्तराखण्ड बुलेटिन देहरादून

एसटीए ने देहरादून से नेपाल के लिए बस सेवा को दी मंजूरी जानिए किराया

1 min read

एसटीए ने देहरादून से नेपाल के लिए बस सेवा को दी मंजूरी जानिए किराया


उत्तराखण्ड के लोगो के लिए अच्छी खबर है की अब उनके लिए अपने पडोसी राज्य नेपाल जाना बेहद आसान हो गया हैं। बता दे की भारत -नेपाल के बीच बस सेवा का रास्ता खुल गया है। शुक्रवार को राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने रोडवेज को परमिट देने के प्रस्ताव को अनुमति दे दी। ये बस देहरादून और यूपी के गाजियाबाद स्थित आनंद विहार बस अड्डे से रोज एक बस नेपाल के महेंद्रनगर तक जाएगी। हालांकि, इस बस सेवा के लिए केंद्र सरकार और नेपाल सरकार के बीच सामान्य औपचारिकताओं की वजह से करीब महीना भर और इंतजार करना पड़ेगा। खबरों के मुताबिक परिवहन सचिव एवं अध्यक्ष-एसटीए शैलेश बगौली की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित बैठक में तीन मुद्दों पर निर्णय लिया गया। जिसमे नेपाल बस सेवा के लिए रोडवेज को परमिट देने को मंजूरी मिली ।




450 रुपये होगा देहरादून से नेपाल का किराया – अब उत्तराखण्ड के लोग भी 450 रूपये  में महेंद्रनगर की सुगम यात्रा कर सकते है। जहाँ टनकपुर से नेपाल के लिए आवाजाही थी वही अब देहरादून से भी नेपाल आसानी से जाया जा सकता है। अब इसे प्रतिदिन बस सेवा के रूप में चलाने की योजना है। रोडवेज देहरादून और आनंद विहार से महेंद्रनगर रूट पर सामान्य श्रेणी की बस सेवा चलाएगा। एसटीए से मंजूरी के बाद इस प्रस्ताव को केंद्रीय विदेश मंत्रालय भेजा जाना है। वहां से भारत सरकार नेपाल से औपचारिक मंजूरी लेगी , उसके पश्चात ही ये बस सेवा पूर्ण रूप से उपयोग में आ सकेगी।

Content Disclaimer 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top