Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
singer Prahlad Mehra biography

BIOGRAPHY

SINGER

उत्तराखण्ड लोकसंगीत

singer Prahlad Mehra biography: प्रहलाद मेहरा की जीवनी से जुड़े विशेष बातें

singer Prahlad Mehra biography: महज 53 वर्ष की उम्र में हमेशा के लिए अलविदा कह गए लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा, उत्तराखण्ड संगीत जगत को अपूर्णीय क्षति…

singer Prahlad Mehra biography
उत्तराखण्ड संगीत जगत को अनेकों खूबसूरत गीत देकर दर्शकों को थिरकने को मजबूर करने वाले सुप्रसिद्ध लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा अब हमारे बीच नहीं हैं। बुधवार को उनका आकस्मिक निधन हो गया। भले ही लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा ने दुनिया को अलविदा कह दिया हों परंतु उनके खूबसूरत गीत सदियों तक पहाड़ी जनमानस के दिलों दिमाग पर बसे रहेंगे। आज हम आपको स्वगीर्य प्रहलाद सिंह मेहरा के जीवन के कुछ अनछुए पहलुओं से रूबरू कराने जा रहे हैं। बता दें कि लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र के ग्राम चामी भैंसकोट भराड़ी के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जनवरी 1971 को हुआ था। महज 53 वर्ष की उम्र में पहाड़ की जनता को हमेशा के लिए अलविदा कहने वाले लोकगायक प्रहलाद एक बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता हेम सिंह जहां एक शिक्षक थे वहीं उनकी मां लाली देवी एक कुशल गृहिणी थी।
यह भी पढ़ें- Prahlad Mehra Singer Uttarakhand: उत्तराखंड सुप्रसिद्ध लोक गायक प्रहलाद मेहरा का निधन ..

kumauni Folk Singer Prahlad Mehra
बता दें कि बचपन से ही गीत संगीत के शौकीन लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा स्वर सम्राट गोपाल बाबू गोस्वामी से प्रभावित होकर वो उत्तराखंडी संगीत जगत में आए थे। उन्हें पहाड़ के सुप्रसिद्ध स्वगीर्य लोकगायक हीरा सिंह राणा के कद का गायक माना जाता है। अपनी सुमधुर गायकी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लोग उन्हें प्यार से प्रहलाद दा कहकर बुलाते थे। उनके हर एक गीत में पहाड़ का वर्णन होता था। उनके गीत सुनते ही लोग खुद ब खुद थिरकने को मजबूर हो जाते थे। बताते चलें कि वर्ष 1989 में अल्मोड़ा आकाशवाणी में स्वर परीक्षा पास करने वाले प्रहलाद मेहरा वर्तमान में अल्मोड़ा आकाशवाणी में A श्रेणी के गायकों में शामिल थे। उन्होंने उत्तराखण्ड संगीत जगत को कई सुपरहिट कुमाऊंनी गीत देकर दर्शकों को थिरकने को मजबूर किया था। जिनमें पहाड़ की चेली ले, दु रवाटा कभे न खाया.., ओ हिमा जाग…का छ तेरो जलेबी को डाब, चंदी बटना दाज्यू, कुर्ती कॉलर मां मेरी मधुली… , एजा मेरा दानपुरा शामिल हैं। ये वे गीत है जिनसे न केवल प्रहलाद मेहरा ने पहाड़ के आम जनमानस के दिलों में खास पहचान बनाई थी बल्कि उनके यह खूबसूरत गीत वर्तमान तक लोगों के दिलों दिमाग में बसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- पहाड़ की लोक संस्कृति पर बना गीत ‘रंगभंग’ हुआ हिट युवाओं से लेकर बुजुर्गों के बीच छा गया

Prahlad Mehra Songs
बता दें कि वर्तमान में उनका परिवार नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के बिंदुखत्ता में रहता है। अपने शुरुआती सफर को याद करते हुए प्रहलाद सिंह मेहरा ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि जब पहली बार उन्होंने स्टेज से गाना गाया तो वहां लड़ाई हो गई और उन्हें अपना कार्यक्रम अधूरा छोड़कर वहां से जाना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने रामलीला एवं झोड़ा चांचरी से सार्वजनिक रूप से गीत गाने शुरू किए। धीरे धीरे लोग उनकी आवाज को इस कदर पसंद करने लगे कि उनकी गिनती उत्तराखण्ड के सुप्रसिद्ध लोकगायकों में होने लगी। खासतौर पर वर्ष 2000 उनके लिए काफी फायदेमंद रहा। इस दौरान उनके क‌ई एल्बम रिलीज हुए‌‌। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान से प्रभावित होकर उन्होंने बेटियों को बचाने के लिए ‘गर्भ भितेरा बेटी ना मार…’ गीत को अपनी सुमधुर आवाज दी, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया।

यह भी पढ़ें- Geeta Uniyal News: अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई अभिनेत्री गीता उनियाल

जीवन परिचय Prahlad Mehra biography in Hindi :-

  • नाम:- प्रहलाद सिंह मेहरा
  • जन्मतिथि : 04 जनवरी 1971
  • जन्म स्थान : चामी भेंसकोट, मुनस्यारी पिथौरागढ़
  • पिता का नाम : हेम सिंह (शिक्षक)
  • माता का नाम : लाली देवी (गृहिणी)
  • जीवनसंगिनी : हंसी देवी
  • प्राथमिक शिक्षा : राजकीय प्राथमिक विद्यालय चामी, भेंसकोट
  • माध्यमिक शिक्षा : राजकीय इंटर कॉलेज नाचनी, पिथौरागढ़
  • बच्चे : मनीष मेहरा, नीरज मेहरा, कमल मेहरा
  • प्रहलाद मेहरा के पुत्र नीरज मेहरा 2016 में MBPG कॉलेज हल्द्वानी के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं
  • वर्तमान निवास : बिंदुखत्ता संजय नगर, हनुमान मंदिर
  • 1989 में अल्मोड़ा आकाशवाणी में पास की स्वर परीक्षा
  • उत्तराखंड संस्कृति विभाग में हैं पंजीकृत कलाकार,
  • 150 से अधिक बच्चों को सिखा चुके हैं संगीत
  • वर्ष 1991 में विवाह बंधन में बंधे थे प्रहलाद मेहरा
  • अभी तक 150 से अधिक गानों को दे चुके हैं आवाज
  • दो भाईयों में बडे़ हैं प्रहलाद मेहरा , उनके छोटे भाई मनोहर सिंह RSS से जुड़े हैं

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड संगीत जगत के लिए दुखद खबर, नहीं रहे प्रसिद्ध लोकगायक हीरा सिंह राणा

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in BIOGRAPHY

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top