Connect with us
India Pakistan war update operation Sindoor 2 indian navy karachi port
सांकेतिक फोटो India Pakistan war update

देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

India Pakistan war: भारत पाकिस्तान युद्ध, नौसेना ने INS विक्रांत से कराची में मचाई तबाही

India Pakistan war update operation Sindoor 2 indian navy karachi port: 1971 के भारत ने 54 सालों में पहली बार पाकिस्तान पर किया समुद्री हमला, नौसेना ने कराची बंदरगाह पर मचाई तबाही….

India Pakistan war update operation Sindoor 2 indian navy karachi port: भारत और पाकिस्तान के बीच अघोषित युद्ध शुरू हो चुका है। बार्डर पर हालात तेजी से बदल रहे हैं। भारतीय थल सेना, वायुसेना के बाद अब भारतीय नौसेना ने भी युद्ध की रणभेरी बजा दी है। जी हां…. भारतीय नौसेना ने देर रात अपने पहले एवं प्रमुख युद्धपोत INS विक्रांत कैरियर स्ट्राइक ग्रुप से कराची पोर्ट पर हमला बोला है। बताया गया है कि भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं, जिससे कराची पोर्ट पूरी तरह तबाह होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी तक सेना की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की है। परंतु मीडिया रिपोर्ट्स इस बात की सच्चाई बयां कर रही है। कुल मिलाकर भारत की तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान पर चौतरफा हमला बोल दिया है। बार्डर पर जहां भारतीय थल सेना के जवान पाकिस्तान की नापाक इरादों और गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं वहीं भारतीय वायुसेना ने न केवल पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर किए गए हमलों को नाकाम किया है बल्कि पाकिस्तान के लाहौर, रावलपिंडी, इस्लामाबाद, सियालकोट आदि शहरों में करीब 100 से अधिक मिसाइलों एवं ड्रोन से क‌ई धमाके किए हैं। जिससे पाकिस्तान में चहुंओर हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तान पर 1971 के बाद 54 सालों में पहली बार भारतीय नौसेना की ओर से समुद्री हमला बोला गया है।

यह भी पढ़ें- India Pakistan war: भारत पाकिस्तान युद्ध वायुसेना ने लाहौर इस्लामाबाद में दागे ड्रोन मिसाइलें

India Pakistan war Navy update news मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े ने देर रात अपने पहले एवं प्रमुख स्वदेशी विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत से कराची बंदरगाह पर हमला किया है। भारतीय नौसेना की ओर से समुद्री हमले के दौरान दागी गई मिसाइलों से कराची बंदरगाह पूरी तरह नेस्तनाबूद हो गया है और जगह-जगह तबाही के निशान नजर आ रहे हैं। बताया गया है कि भारतीय नौसेना द्वारा किया गया यह समुद्री हमला, बीते 7 म‌ई को पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक से भी बड़ा है। इसी कारण इसे आपरेशन सिंदूर-2 कहा जा रहा है। आपको बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय नौसेना ने पहले से ही आईएनएस विक्रांत को अरब सागर में तैनात कर रखा था और आपरेशन सिंदूर के बाद इसे पाकिस्तानी बार्डर एरिया के और भी करीब करवर तट के पास पहुंचा दिया गया था। बताते चलें कि कराची बंदरगाह पर हमला बोलने वाले इस बेड़े में विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत, विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बी रोधी युद्धपोत और अन्य सहायक जहाज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने जम्मू पंजाब राजस्थान में दागी मिसाइलें, भारतीय सेना ने नाकाम किया हमला

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!