Connect with us
bijnor bride missing on golden night uttar pradesh groom lost his senses viral marriage news uttarakhand live DevBhoomi darshan today
Image : सांकेतिक फोटो ( bride viral marriage news)

Home / Highlights / Bride missing marriage news: बिजनौर सुहागरात को ही दुल्हन हो गई फरार, दूल्हे के उड़े होश

Highlights उत्तर प्रदेश

Bride missing marriage news: बिजनौर सुहागरात को ही दुल्हन हो गई फरार, दूल्हे के उड़े होश

1 min read

bride viral marriage news: सुहागरात पर दूल्हन हुई फरार, पति के उड़े होश, क्षेत्र में मचा हड़कम्प…

bijnor bride missing on golden night uttar pradesh groom lost his senses viral marriage news uttarakhand live DevBhoomi darshan today: उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर नई नवेली दुल्हन अपनी शादी की पहली रात ही घर से लापता हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया हालांकि दुल्हन को पुलिस प्रशासन द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़े :Chamoli news: चमोली GIC दशोली में शिक्षक यूनूस अंसारी की शर्मनाक हरकत, आरोपी फरार

Bijnor Bride missing viral marriage news today: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र के गांव मुससेपुर मे बीते 30 नवंबर को हिंदू रीति रिवाज के साथ पंकज की शादी सम्पन्न हुई। वहीं बीते 1 दिसंबर की रात पंकज की नई नवेली दूल्हन सुहागरात की रात घर से फरार हो गई। जब पंकज अपने कमरे में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी कमरे में नहीं है जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद पंकज और उनके परिजनो ने दुल्हन को रात के अंधेरे में काफी खोजा लेकिन दुल्हन घर से निकलकर गांव से 2 किलोमीटर दूर सड़क किनारे पहुँच गई। जंगल में अंधेरा और ठंड होने के कारण दुल्हन घबरा गई जिसके बाद उसने तुरंत अपनी लोकेशन पुलिस प्रशासन को फोन कर बताइ।

पंकज ने अपनी भगोडी दुल्हन को रखने से किया इंकार ( uttarpardesh breaking news) 

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची जहां से उन्होंने नव विवाहिता को सकुशल बरामद किया और ससुराल वालों को सौंप दिया। दुल्हन की इस हरकत से नाराज दूल्हे पंकज ने उसे अपनाने से साफ इंकार कर दिया। जब पंकज ने उससे भागने का कारण पूछा तो उसने कुछ जवाब नहीं दिया केवल मायके वालों को बुलाने के जिद की। जब मायके वाले पहुँचे तो यह मामला थाने पहुँचा जहाँ दोनो परिवारों मे काफी बहस हुई और दूल्हे ने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया। बताया जा रहा है की दोनो पक्ष रिश्ता तोड़ने के लिए सहमत है।

सुहागरात की रात दुल्हन हुई फरार ( uttarpardesh news today) 

जांच पड़ताल में सामने आया है कि नव विवाहिता पहले किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम करती थी, जो खुद शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। इस बीच लड़की की शादी उसके घर वालों ने कहीं और तय की तो शादी के बाद दूल्हन भाग गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in Highlights

To Top