Connect with us
182 fourth class employee bharti job vacancy recruitment in rudrapur udham Singh Nagar school 2025 uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand school job 2025)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school Job 2025: शिक्षा विभाग में 182 पदों पर होगी चतुर्थ श्रेणी भर्ती

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand school Job 2025: शिक्षा विभाग में 182 पदों पर होगी चतुर्थ श्रेणी भर्ती

1 min read

Uttarakhand school job 2025: शिक्षा विभाग में 182 पदों पर इसी माह होगी भर्ती..

182 fourth class employee bharti job vacancy recruitment in rudrapur udham Singh Nagar school 2025 uttarakhand latest news today: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से जुड़ी अच्छी खबर युवाओं के लिए उधम सिंह नगर जिले से  खबर सामने आ रही है। दरअसल इसी माह जिले के प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग मे रिक्त 182 पदों पर भर्ती होने जा रही है। बताते चले यह भर्ती आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से होगी जिसमें स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे चतुर्थ श्रेणी के पद समेत अन्य पद भरे जाएंगे।

यह भी पढ़े :Pithoragarh school news: मुनस्यारी में चपरासी बना इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य

आपको जानकारी देते चले उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर मे माध्यमिक 124 शासकीय, 29 अशासकीय व प्रारंभिक शिक्षा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के 946 विद्यालयों में लंबे समय से विद्यालयी कार्यालय में परिचालक स्वच्छक के पद खाली चल रहे है। राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग के अलग-अलग कार्यालय और विद्यालयों में सृजित चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के खाली पदों (मृत संवर्ग) को आउटसोर्स के पदों में परिवर्तित कर इनमें नियुक्ति करने के लिए शासनादेश जारी कर दिया। जिसके तहत जिले के प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग में रिक्त 182 पदों पर इसी महीने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि यह भर्ती प्रयाग पोर्टल के माध्यम से होगी जिसके लिए जिला शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top