Connect with us
Uttarakhand CM Dhami Cabinet meeting decision today latest update october 2025 latest news today
सांकेतिक फोटो Uttarakhand cabinet decision today

UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand cabinet meeting: धामी कैबिनेट मीटिंग में 8 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Uttarakhand CM Dhami Cabinet meeting decision today latest update october 2025 latest news today: उत्तराखण्ड कैबिनेट की अहम बैठक: धामी सरकार ने लिए 8 बड़े फैसले, महिला सशक्तिकरण से लेकर UCC और विधानसभा सत्र तक पर लगी मुहर

Uttarakhand CM Dhami Cabinet meeting decision today latest update october 2025 latest news today: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में सरकार ने आठ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई। बताया जा रहा है कि इस बैठक में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और राज्य स्थापना दिवस से जुड़े कई बड़े निर्णय लिए गए, जिन्हें राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण को नई मजबूती

राज्य सरकार ने महिलाओं और बाल विकास के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सुपरवाइजर भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया है। अब सुपरवाइजर के 50 प्रतिशत पद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से ही भरे जाएंगे, जिससे फील्ड स्तर पर काम कर रही महिलाओं को प्रमोशन के बेहतर अवसर मिलेंगे।
यह भी पढ़ें- Mukesh Ambani: बद्रीकेदार पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी BKTC को भेंट की 10 करोड़ की धनराशि

रायपुर विधानसभा परियोजना को मिली राहत

राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में प्रस्तावित नई विधानसभा भवन परियोजना के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण छूट दी है। कैबिनेट ने इसे फ्री जोन क्षेत्र में शामिल करते हुए मकान और छोटी दुकानों के निर्माण की अनुमति प्रदान की है। इस निर्णय से स्थानीय विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विभाग में बदलाव से कर्मचारियों को राहत

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब कर्मचारियों को स्थानांतरण के दौरान एक बार छूट की सुविधा मिलेगी। यह फैसला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मियों के लिए लचीलापन और स्थायित्व दोनों लेकर आएगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखण्ड में चली तबादला एक्सप्रेस 5 जिलों के DM भी बदले

UCC नियमावली में आंशिक संशोधन

राज्य में लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की नियमावली में भी कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं। अब नेपाल और भूटान के नागरिकों की शादियों का पंजीकरण UCC पोर्टल पर किया जा सकेगा, बशर्ते उनके पास आधार कार्ड या विदेशी पंजीकरण प्रमाणपत्र उपलब्ध हो।

राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा सत्र का अधिकार मुख्यमंत्री को

राज्य स्थापना दिवस (9 नवंबर) पर आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र की तिथि तय करने हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया है।

पदोन्नति नियमों में शीतलीकरण अवधि का लाभ

कार्मिक विभाग में पदोन्नति नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब यदि कोई कर्मचारी अपने पद पर 50 प्रतिशत सेवा पूरी करने के बाद किसी अन्य सेवा में स्थानांतरित होता है, तो उसे शीतलीकरण अवधि का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: लोकगायक मंगलेश डंगवाल विवादों में, ब्रांड एम्बेसडर की कार पर नोटिस जारी

वित्त विभाग में नया प्रावधान

वित्त विभाग के तहत एक नया प्रावधान लागू किया गया है। इसके अनुसार, जो पब्लिक सेंटर 100 प्रतिशत टेकिंग पर कार्यरत हैं, उन्हें अपने शुद्ध मुनाफे का 15 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार को देना होगा।

कैबिनेट के 8 बड़े फैसले एक नजर में

1. मिनी आंगनबाड़ी केंद्र अब पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे।
2. सुपरवाइजर के 50% पद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भरे जाएंगे।
3. रायपुर विधानसभा भवन परियोजना को फ्री जोन में छूट, मकान-दुकान निर्माण की अनुमति।
4.स्वास्थ्य विभाग में तबादले में एक बार की छूट का प्रावधान।
5. नेपाली-भूटानी नागरिकों की शादी का पंजीकरण अब UCC पोर्टल पर संभव।
6. राज्य स्थापना दिवस पर विधानसभा सत्र की तिथि तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री को।
7. कार्मिक विभाग में पदोन्नति के लिए शीतलीकरण अवधि का लाभ।
8. 100% टेकिंग वाले पब्लिक सेंटर को मुनाफे का 15% राज्य सरकार को देना होगा।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: छुट्टियों से डामाडोल हुई पढ़ाई अब सरकार लागू करने जा रही है स्कूलों में आपातकालीन व्यवस्था

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!