UTTARAKHAND NEWS रूद्रप्रयाग
Mukesh Ambani: बद्रीकेदार पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी BKTC को भेंट की 10 करोड़ की धनराशि
1 min read
Mukesh Ambani Badrinath Kedarnath : उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ केदारनाथ धाम के किए दर्शन, BKTC को 10 करोड रुपए की धनराशि की भेंट, जाने क्यों नाराज हुई केदार सभा ..
Industrialist Mukesh Ambani visited Badrinath Kedarnath donated Rs 10 crore to BKTC uttarakhand live news: उत्तराखंड मे अक्सर बॉलीवुड के अभिनेता -अभिनेत्रियों समेत प्रसिद्ध उद्योगपतियों का आना जाना लगा रहता है, जो यहाँ पर बाबा केदार और भगवान बद्री विशाल के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। इसी बीच भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी भगवान बद्रीनाथ और बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने बद्रीनाथ व केदारनाथ के दर्शन करते हुए बाबा केदार व भगवान बद्री विशाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति को 10 करोड रुपए भी भेंट किए।
यह भी पढ़े :उत्तराखंड: उद्योगपति मुकेश अंबानी पहुंचे बद्री केदार धाम मंदिर समिति को किए 5 करोड़ रुपये दान
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी बीते शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां पर उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 12 बजे रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे जहां पर उन्होंने करीब 15 मिनट तक पूजा अर्चना की। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने पुजारी और आचार्य वेद पाठियो की मौजूदगी में गर्भ गृह मे भगवान शिव की आराधना की।
मुकेश अंबानी ने जरूरत के समय उत्तराखंड के साथ खड़े रहने का दिलाया भरोसा
इसके बाद मुकेश अंबानी ने बद्रीनाथ केदारनाथ भगवान के मंदिर के लिए 10 करोड रुपए दान किये। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि वह लगभग 20 सालों से उत्तराखंड आ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरहाना करते हुए कहा की उनकी अगुआई में यहाँ पर ऐतिहासिक काम हुए हैं। इतना ही नहीं बल्कि मुकेश अंबानी ने कहा कि आगामी 10 सालों में उत्तराखंड तीर्थ यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा करने वाला है। मुकेश अंबानी ने हाल ही के दिनों में बादल फटने के कारण उत्तराखंड को काफी जान माल का नुकसान होने की बात कहते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मैं और रिलायंस फाऊंडेशन हमेशा जरूरत पड़ने पर उत्तराखंड के साथ खड़े रहेंगे।
केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी की व्यक्त
दरअसल बीते शुक्रवार को जब उद्योगपति मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे तो इस दौरान चार धाम के तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने बद्री केदार समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की कार्यशाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने मंदिर की परंपराओं का उल्लंघन किया है। इतना ही नहीं बल्कि तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि उनका मंदिर प्रबंधन पर कोई ध्यान नहीं है। जिसके कारण वे बेहद नाराजगी जताते हुए नजर आए।
तीर्थ पुरोहितों का फूटा गुस्सा
तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि चाहें केदारनाथ मंदिर में आए अंबानी परिवार हो या फिर कोई और श्रद्धालु आशीर्वाद देने और बाघंबर ओढाने का अधिकार सिर्फ मुख्य पुजारी को और पंडा पुरोहितों को है लेकिन मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारा खुद ही अंबानी को आशीर्वाद देकर बाघंबर ओढाया गया जो परंपराओं के विपरीत है। इसके अलावा VIP दर्शन को लेकर भी उन्होंने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अंबानी के दर्शन से लौटते ही केदार सभा ने मंदिर का वीआईपी गेट बंद कर दिया जिससे यहां शाम तक vip दर्शन नहीं हो सके जिससे लोगो को कई घंटों तक दर्शन के लिए खड़ा रहना पड़ा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
