Colonel Yashpal Singh Negi : बीरोंखाल के कर्नल यशपाल सिंह नेगी ने पहले की देश की सेवा अब निर्विरोध प्रधान चुने गए रिटायर्ड कर्नल यशपाल, 30 साल से ज्यादा भारतीय सेना में दे चुके हैं अपनी सेवा…
Colonel Yashpal Singh Negi Village Head Pauri Garhwal : उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है जिसके चलते कई सारे शिक्षित युवा समेत अन्य नौकरियों से रिटायर्ड कर्मचारी भी प्रधान का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। इसी बीच पौड़ी जिले के बीरोखाल विकासखंड के बिरगण गांव खासा इन दिनों सुर्खियों में है क्योंकि इस गांव में वोटिंग से पहले ही लोगों ने अपना ग्राम प्रधान चुन लिया है। जी हां दरअसल रिटायर्ड कर्नल यशपाल सिंह नेगी को बिरगण गांव का निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया है जिसके लिए बीते 2 जुलाई को उन्होंने अपना नामांकन भी किया है वही उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन नहीं किया है जिसके तहत यह तो साबित हो गया है कि रिटायर्ड कर्नल नेगी के प्रति लोगों का विश्वास अटूट है ।
यह भी पढ़े :Uttarakhand Elections: उत्तराखंड पंचायत चुनाव में इन क्षेत्रों में ससुर की विरासत संभालेंगी बहुएं..
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले के बीरोखाल विकासखंड के बिरगण गांव खासा के निवासी रिटायर्ड कर्नल यशपाल सिंह नेगी 30 सालों से अधिक भारतीय सेना मे अपनी सेवाएं दे चुके हैं जिन्होंने सेना से रिटायर्ड होने के बाद शहर छोड़कर अपने गांव में रहने का फैसला लिया और रिटायर्ड होने के पश्चात गांव की सेवा कृषि और बागवानी को अपना जीवन का उद्देश्य बनाया जिसके चलते उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बंजर पड़ी 45 नाली भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए उस पर पारंपरिक खेती की शुरुआत की इतना ही नहीं बल्कि वर्तमान में यशपाल नेगी अपने खेत में जौ, मक्का, मंडुवा और सरसों समेत विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगा रहे हैं।
यशपाल नेगी अपने गांव को बनाना चाहते है आदर्श ग्राम (Yashpal Negi wants to make his village an ideal village)
यशपाल नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव में करीब 350 लोग रहते हैं जिन सभी के सहयोग से वह इस गांव को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना चाहते हैं। यशपाल नेगी की तीन संताने हैं जिनमे दो बेटियां और एक बेटा है जो अच्छे पदों पर कार्यरत हैं लेकिन फिर भी कर्नल नेगी अपनी गांव की मिट्टी से जुड़ा रहना चाहते हैं।
जानें कौन है यशपाल सिंह नेगी ( Colonel Yashpal Singh Negi)
यशपाल सिंह नेगी वर्ष 1981 में भारतीय सेना मे भर्ती हुए थे जिन्होंने 6 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री 1 गढ़वाल राइफल में अपनी सेवाएं दी है जबकि वर्ष 1986 से 1990 तक वो भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में प्रशिक्षण रत रहे। प्रशिक्षण के उपरांत यशपाल सेना आयुध कोर मे सेकंड लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशंड हुए और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश सेवा करते रहे। वर्ष 2016 में यशपाल सिंह नेगी कर्नल के पद से रिटायर्ड हुए हालांकि इसके बाद भी वो चार वर्षों तक री-एम्प्लॉयमेंट के तहत सेवाएं देते रहे। वहीं अगस्त 2020 में पूर्ण रूप से रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने गांव लौटने का निर्णय लिया और तब से लेकर आज तक वे पारंपरिक खेती के माध्यम से पहाड़ में रहकर कार्य कर रहे हैं।
यशपाल नेगी का सामाजिक योगदान भी है जारी (Yashpal Negi’s social contribution also continues)
बताते चले यशपाल सिंह नेगी वर्तमान में जयानंद भारतीय जिला संघर्ष समिति बीरोंखाल के अध्यक्ष हैं । इसके साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन, बैजरो के अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं इतना ही नही बल्कि वो पर्वतीय कृषक बागवानी उद्यमी संगठन के सक्रिय सदस्य भी हैं।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।