Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Pithoragarh Best Tourist places

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़

Pithoragarh Best Tourist places: पिथौरागढ़ घूमने की ये 10 जगहें हैं बेहद खास ……

Pithoragarh Best Tourist places: अगर आप भी घूमना चाहते हैं मिनी कश्मीर पिथौरागढ़ में, तो ये जगहें हैं सबसे बेस्ट….

Pithoragarh Best Tourist places
उत्तराखंड राज्य अपने पर्यटक स्थलों के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है क्योंकि यहां पर सिर्फ उत्तराखंड से ही नहीं बल्कि पूरे विश्वभर के देशो से लोग यहां पर पर्यटन करने के लिए पहुँचते है। उत्तराखंड मे वैसे तो बहुत सारे खूबसूरत जनपद स्थित है जहां पर विभिन्न खूबसूरत घूमने लायक पर्यटक स्थल भी मौजूद है उन्हीं जनपदों में से एक बेहद खूबसूरत जनपद उत्तराखंड के कुमाऊं का पिथौरागढ़ भी है जिसे छोटा कश्मीर भी कहा जाता है और इतना ही नहीं यह जनपद प्राकृतिक सौंदर्यता से भरपूर होने के कारण पर्यटकों को अपनी ओर बेहद आकर्षित भी करता है। यदि आप लोग भी पिथौरागढ़ जनपद घूमने का सोच रहे हैं तो आज हम आपको पिथौरागढ़ की कुछ प्रसिद्ध स्थानों से ही रूबरू करवाने वाले हैं जो आपको बेहद पसंद आएंगे।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ की थरकोट झील बनी नया टूरिस्ट हब नौकायन हुआ शुरू…

1. मुनस्यारी:- आपको बता दें मुनस्यारी पिथौरागढ का एक बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल है जहां पर पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्यता का दीदार करने अक्सर गर्मियों में पहुँचा करते हैं इतना ही नही यह स्थान मन को मोह लेने वाला बेहद ही खूबसूरत स्थान माना जाता है। दर असल यहाँ पर आप अपनी गर्मियों की छुट्टियां भी आराम से व्यतीत कर सकते हैं। आपको जानकारी देते चलें मुनस्यारी हिमालय की गोद में बसे होने के कारण यहां से पंचाचूली पर्वत का विहंगम नजारा हमेशा देखा जा सकता है और इतना ही नहीं यहां पर ट्रैकिंग के शौकीन पर्यटकों के लिए प्रसिद्ध खलिया टॉप भी है जहां से हिमालय की विभिन्न श्रृंखलाएं देखी जा सकती है। मुनस्यारी में एक बेहद खूबसूरत मिलम ग्लेशियर भी प्रकृति प्रेमियों को देखने के लिए मिलता है।
2. गंगोलीहाट:- आपको बता दे गंगोलीहाट भी पिथौरागढ़ जनपद में ही मौजूद है और यह प्रसिद्ध स्थान हाट कालिका मंदिर नामक सिद्धपीठ के लिए प्रसिद्ध है दरअसल इस प्रसिद्ध सिद्धपीठ की स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा की गई थी। आपको बताते चले की हाट कालिका मंदिर रणभूमि में गए वीरों की रक्षक देवी भी मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- Koli Dhek lake Lohaghat: चंपावत में लोहाघाट की कोली ढेक झील बनी पर्यटकों का हब

3. दारमा घाटी:- आपको बता दें दारमा घाटी पिथौरागढ़ के धारचुला में पंचाचूली पर्वत की तलहटी में बसी सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक प्रसिद्ध खूबसूरत स्थान मानी जाती है और यहां पर पर्यटक स्वयं को पंचाचूली पर्वत के निकट पाकर बेहद उत्साहित हो उठते हैं। इतना ही नहीं यहां पर रहने की भी पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है और यहां का खानपान भी पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। आपको जानकारी देते चले कि सर्दियों में यह घाटी अक्सर बर्फ से ढकी रहती है जो दिखने में बेहद ही खूबसूरत नजर आती है।
4. व्यास वैली:- अक्सर गर्मियों के दौरान मैदानी क्षेत्रों के लोग भीड़-भाड़ से दूर पर्वतीय इलाकों की ओर आना बेहद पसंद करते हैं और उन्हें पिथौरागढ़ की खूबसूरत व्यास वैली में अक्सर समय बिताना बेहद पसंद होता है। आपको जानकारी देते चले की व्यास घाटी को कुदरत का वरदान प्राप्त है क्योंकि यहां के पर्वत, झील, नदियां, जंगल इसे पूर्ण स्वर्ग की तरह बेहद आकर्षित बनाती है। इतना ही नहीं यह चीन की सीमा से लगे होने के कारण यहाँ कैलाश, ओम पर्वत ,गणेश पर्वत ,पार्वती ताल भी मौजूद है और यहीं से होकर कैलाश मानसरोवर के लिए भी प्रस्थान किया जाता है।
5. पिथौरागढ़ किला:- आपको बता दें पिथौरागढ़ किला पिथौरागढ़ जनपद के इतिहास का पता लगाने के लिए यहां पर पर्यटक अधिक संख्या में पहुंचते हैं और इतना ही नही इस किले के आसपास घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत स्थान भी मौजूद है यहां से आपको काली कुमाऊं की झलक भी देखने को मिलती है। आपको बता दे पिथौरागढ़ किले की स्थापना 1789 मे गोरखाओं द्वारा शहर पर आक्रमण के बाद की गई थी।
यह भी पढ़ें- चंपावत का चाय बागान बना पर्यटकों का हब जानिए चाय बागान की खाशियत

6. अस्कोट अभ्यारण:- आपको बता दें अस्कोट अभ्यारण पिथौरागढ़ से 40km की दूरी पर स्थित है और यहाँ पर आपको विभिन्न प्रकार वनस्पतियां और जीव जंतु देखने को मिलते हैं क्योंकि यह अभ्यारण चारों ओर से वनस्पतियों से घिरा हुआ है। दरअसल यह अभ्यारण बेहद सुंदर होने के कारण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है इतना ही नहीं यहां पर वन्य जीव प्रेमी अनेकों तरह के पशुओं जैसे भालू, हिम तेंदुआ, भालू ,हिरण आदि जानवरों का दीदार कर सकते हैं।
7. कपिलेश्वर गुफा:- यह गुफा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है जो भगवान शिव को समर्पित है यहां पर पहुँचने के लिए थोड़ी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है क्योंकि यह ऊंचाई वाले स्थान पर स्थित है। आपको बता दें इस गुफा से आप सोर घाटी और बर्फ से ढके पहाड़ों का मनमोहक दृश्य भी देख सकते हैं।
8. कफनी ग्लेशियर:- आपको जानकारी देते चले की कफनी ग्लेशियर पिंडर घाटी में स्थित होने के कारण यह स्थान ट्रैकिंग के लिए बेहद आदर्श स्थान माना जाता है और शिखर के शीर्ष से दृश्य बहुत सुंदर दिखाई देते है जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं इतना ही नही यहाँ पर पर्यटक खूबसूरत फूल बुरांश का भी दीदार कर सकते है। यहां पर पर्यटकों की रहने और विश्राम करने के लिए उचित गेस्ट हाउस की भी पूर्ण व्यवस्था है।
यह भी पढ़ें- कुमाऊँ के फलों का कटोरा है रामगढ़, सूकून एवं शांति के लिए मशहूर है इसकी खूबसूरत पहाड़ी वादियां

9. बेरीनाग:- बता दे बेरीनाग पिथौरागढ़ के मुख्यालय से 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह स्थान कभी चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध हुआ करता था। इतना ही नही इस नगर के समीप बेणीनाग का एक ऐतिहासिक मंदिर स्थित है जो कुमाऊं के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर की लोकप्रियता के कारण इसके समीपस्थ क्षेत्र को भी कालांतर में बेणीनाग कहा जाने लगा। यहां से कुमाऊं हिमालय की अद्भुत श्रृंखला का दृश्य देखा जा सकता है।
10. चौकोड़ी:- यह पिथौरागढ़ का एक ऐसा स्थान है जहां पर पर्यटकों को लुभाने के लिए बेहद ही खूबसूरत वादियां और हिमालय मौजूद है जो पर्यटकों को अपनी ओर बेहद आकर्षित करते हैं। बता दे चौकोड़ी पिथौरागढ़ से 82 किलोमीटर दूर स्थित है। अगर आप लोग खूबसूरत वादियों का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं क्योंकि यहां पर सर्दियों में बर्फबारी भी देखने को मिलती है जिसका रोमांच भारी मात्रा में पर्यटक लेते हैं।

यह भी पढ़ें- देहरादून में घूमने की ये 10 जगहें हैं खास जो पर्यटकों को करती हैं आकर्षित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

More in उत्तराखण्ड

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News


देवभूमि दर्शन वर्ष 2017 से उत्तराखंड का विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है जो प्रदेश की समस्त खबरों के साथ ही लोक-संस्कृति और लोक कला से जुड़े लेख भी समय समय पर प्रकाशित करता है।

  • Founder/Chief Editor): Dev Negi
  • Address: Ranikhet ,Dist - Almora Uttarakhand
  • Contact: +917455099150
  • Email :[email protected]

To Top