UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हल्द्वानी
Haldwani News: हल्द्वानी में स्कूटी सवार शिक्षिका हेमा पंत की सड़क हादसे में गई जिंदगी
1 min read
Haldwani Teacher Accident News: स्कूटी से स्कूल की ओर जा रही शिक्षिका को बरेली रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा, परिजनों में मचा कोहराम, आरोपी डंपर चालक फरार…
Haldwani Teacher Hema Pant Scooty Accident News: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है जहां पर स्कूटी सवार शिक्षिका को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया जिसके चलते शिक्षिका की जिंदगी चली गई वहीं घटना को अंजाम देने वाला डंपर चालक मौके पर फरार हो गया जिसकी तलाश लगातार जारी है। घटना के बाद से मृतका शिक्षिका के परिजनों को गहरा आघात पहुंचा है वहीं पूरे क्षेत्र समेत विद्यालय परिसर में शोक का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े :Roorkee news: तेज रफ्तार कार ने कांवड़िए को रौंदा गई जिंदगी kanwar accident
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के तीनपानी की निवासी 49 वर्षीय हेमा पंत पत्नी हरीश पंत गौजाजाली के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी जो रोजाना की तरह सुबह गोल्डी विहार की निवासी पुष्पा मेहरा के साथ स्कूटी पर सवार होकर स्कूल की ओर जा रही थी। तभी जैसे ही उनकी स्कूटी बरेली रोड पर मंडी के पास पहुंची तो अचानक से स्कूटी अनियंत्रित हो गई जिसके कारण पुष्पा और हेमा दोनो स्कूटी से नीचे गिर गई और इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने हेमा को पहिये के नीचे दबा दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
उपचार के दौरान हेमा ने तोड़ा दम
जैसे ही इस घटना को आसपास के लोगों ने घटित होता देखा तो उन्होंने तुरंत डंपर को रोकने का प्रयास किया लेकिन डंपर चालक मौके पर फरार हो गया। इस घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन को दी गई जिसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंची जहां से उन्होंने हेमा को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उपचार के दौरान हेमा ने दम तोड़ दिया। बताते चले घटना के दौरान स्कूटी पुष्पा मेहरा चला रही थी जिन्हे हादसे में गंभीर चोटे आई है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
