Connect with us
Uttarakhand news: chamoli Badrinath highway landslide women lost Life
Image : सांकेतिक फोटो ( Badrinath Highway landslide News)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: चमोली में महिला के ऊपर बद्रीनाथ हाईवे पर गिरा बोल्डर गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS चमोली

Uttarakhand news: चमोली में महिला के ऊपर बद्रीनाथ हाईवे पर गिरा बोल्डर गई जिंदगी

1 min read

Badrinath Highway landslide News  : वन विभाग की नर्सरी में काम करने वाली महिला के ऊपर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, चली गई जिंदगी..

Badrinath Highway landslide News: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार भूस्खलन व बोल्डर गिरने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है जिसके चलते बोल्डरों की चपेट में आने से अभी तक कई ज़िंदगियां तबाह हो चुकी है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर सामने आ रही है चमोली जिले से जहां पर बदरीनाथ हाईवे पर बोल्डर गिरने से वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत महिला की जिंदगी चली गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है वही मृतका के परिजनों को गहरा सदमा लगा है।

यह भी पढ़े :Chamoli News Live: बद्रीनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पर गिरा बोल्डर महिला की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से चमोली जिले के कर्णप्रयाग के मेखुरा की रहने वाली 40 वर्षीय सुमन देवी पत्नी हरिश चंद नैनवाल बदरीनाथ हाईवे पर विष्णु प्रयाग में बलदौड़ा पुल के पास वन विभाग की नर्सरी में कार्यरत थी। दरअसल रोजाना की तरह सुमन बीते शुक्रवार को करीब 12.30 बजे के आस पास नर्सरी मे कार्य कर रही थी तभी अचानक से बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरे जिसकी चपेट मे आकर सुमन देवी की जिंदगी चली गई। जैसे ही इस घटना को आसपास के लोगों ने घटित होता देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top