Tiktok tik tok app back in india ban download Rumors fact check : भारत में लौट आया टिक टॉक या उड़ रही सिर्फ अफवाह, जाने सरकार ने क्या कहा ऐप को लेकर…
Tiktok tik tok app back in india ban download Rumors fact check : भारत में चीनी ऐप Tik tok को लेकर सोशल मीडिया पर बीती देर रात से काफी सारी खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है जिनमें कहा जा रहा है कि भारत में tik tok को अनब्लॉक कर दिया गया है जिसके कारण एक बार फिर से Tik tok ऐप भारत में शुरू हो गया है हालांकि भारत सरकार ने tik tok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया है ऐसे में टिक टॉक से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल खबर पूरी तरह से भ्रामक है।
यह भी पढ़ें- Mobile call screen Change: मोबाइल कॉल स्क्रीन क्यों बदली? जानिए बड़ा कारण..
वर्ष 2020 में भारत सरकार ने लगाया था tik tok सहित अनेक चीनी एप पर बैन
गौर हो वर्ष 2020 जून के महीने में पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी इसके बाद सरकार ने कई सारे चीनी ऐपो को भारत में प्रतिबंधित किया था जिसमें एक टिक टॉक भी शामिल था। इतना ही नहीं बल्कि भारत के 20 करोड़ एक्टिव tik tok यूजर अचानक से प्लेटफार्म से कट गए थे ।
वहीं सरकार ने इस ऐप को डाटा प्राइवेसी और नेशनल सिक्योरिटी रिस्क बताते हुए ब्लॉक करने का फैसला किया था तब से लेकर अभी तक यह ऐप भारत में पूरी तरह से बंद है। लेकिन इसी बीच भारत और चीन के संबंधों में सुधार आने लगा है जिसके कारण टिक टॉक के दोबारा वापस लौटने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें- बिग बेक्रिग: बंद हुआ dream11, यूजर्स ऐप से निकाल लें पैसे MY11 Circle MPL रमी लूडो पर भी असर
बताते चलें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने दावा तक किया की भारत में लोग अब TikTok की वेबसाइट एक्सेस कर सकते हैं। जबकि गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर दोनों पर यह ऐप अभी भी उपलब्ध नहीं है। इतना ही नही बल्कि डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) ने भी इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि भारत में टिकटॉक की साइट अभी भी सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने ब्लॉक कर रखा है।
यह भी पढ़ें- Online Gaming Ban: ड्रीम 11 फैंटेसी एप आनलाइन गेमिंग बंद बिल पास अब होगी 3 साल की सजा