anadolu yakası escort - bursa escort - bursa escort bayan - bursa bayan escort - antalya escort - bursa escort - bursa escort -
istanbul escort - istanbul escorts -
ümraniye escort - bursa escort - konya escort - maltepe escort - eryaman escort - antalya escort - beylikdüzü escort - bodrum escort - porno izle - istanbul escort - beyliküdüzü escort - ataşehir escort - van escort -
Connect with us
Almora Haldwani Road news today Kwarab Highway
Image: Almora Haldwani Road news kwarab

ALMORA NEWS

अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

Almora Haldwani Road news: हल्द्वानी अल्मोड़ा क्वारब हाईवे 25 नवंबर तक बंद

Almora Haldwani Road News Today: अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग क्वारब पर पहाड़ी दरकने से फिर हुआ बंद, यात्रियों की बढ़ रही मुसीबतें…

Almora Haldwani Road news today: उत्तराखंड के अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग पर क्वारब की पहाड़ी दरकने की वजह से एक बार फिर से यह मार्ग ठप पड़ गया है जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि वर्तमान स्थिति में सड़क बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड रहा है हालांकि प्रशासन द्वारा मलवा हटाने का कार्य चालू है लेकिन फिर भी पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। लंबे समय से बार बार अवरुद्ध हो रहे हल्द्वानी अल्मोड़ा क्वारब हाईवे को 25 नवंबर तक रात में 9 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। जी हां यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत इस क्षेत्र में रात्रि के समय ( 9:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक) सभी हल्के और भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान यात्री वाहनों का संचालन अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक मोटर मार्ग (राज्य मार्ग-13) अथवा खैरना-रानीखेत (राज्य मार्ग-14) से किया जा सकता है। स्थानीय निवासियों और यात्रियों ने इस समस्या के स्थाई समाधान की मांग की है क्योंकि यह मार्ग अल्मोड़ा और हल्द्वानी के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं बारिश के मौसम में सामान्य हो गई है लेकिन बार-बार बिना बारिश के सड़क बंद होने से न केवल यात्रियों को बल्कि व्यापारियों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे बन रहा मुसीबत, डेंजर जोन क्वारब में 18 तक यातायात रहेगा बाधित

Haldwani Almora Kwarab Highway News: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग पर क्वारब की पहाड़ी लगातार लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। जिसके चलते बीते शनिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे क्वारब की पहाड़ी से लगातार मलवा गिरने के बाद वाहनों की आवाजाही बाधित रही बताया जा रहा है कि पहाड़ी से रुक रुक कर पत्थर गिर रहे हैं जो लोगों के लिए नई परेशानियां खड़ी कर रहे है । पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण देर शाम तक वाहनों को रोकना पड़ा जिसके चलते वाहनों को कई घंटे तक इंतजार करने के बाद अन्य मार्गो से जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पहले भी कई बार यह पहाड़ी लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर चुकी है जिसकी वजह से प्रशासन ने रात के समय वाहनों की आवाजाही पर पहले भी प्रतिबंध लगाया था।
यह भी पढ़ें- Almora: अल्मोड़ा हल्द्वानी मार्ग क्वारब पर 28 अक्टूबर की रात तक यातायात रहेगा बाधित..

वही पहाड़ी के ट्रीटमेंट में भी अब सवाल उठने लगे हैं। क्योंकि अभी एक सप्ताह पहले ही विशेषज्ञों ने इस पहाड़ी का ट्रीटमेंट शुरू किया था और अचानक से बीते रविवार को फिर से पहाड़ी दरक गई है। हाईवे पर मलवा आने से रूट को डाइवर्ट करना पड़ा। ऐसे में अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहनों को खैरना से वाया रानीखेत होते हुए और हल्द्वानी की ओर जाने वाले वाहनों को वाया लमगडा होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि बीते रविवार की सुबह फिर से पहाड़ी दरक गई थी जिसके कारण दिन भर मार्ग पर मलबा गिरता रहा जिसके कारण यातायात पूरी तरह से ठप रहा। हालांकि मलवा हटाने के लिए वहां पर जेसीबी लगाई गई है लेकिन पहाड़ी से लगातार बोल्डर पेड़ मलवा गिरने से मलवा हटाना संभव नहीं हो पा रहा है। जिसके चलते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर यातायात बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ें- नैनीताल: मलबे से खिसका क्वारब पुल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए बदला रूट

लंबे रूट से जाने के कारण यात्रियों को करना पड़ा अधिक पैसों का भुगतान:-

अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए बंद होने के कारण दूसरे दिन केमु रोडवेज की बसों और टैक्सियों का संचालन शहरफाट और रानीखेत होते हुए किया गया। जिससे यात्रियों को 50 किलोमीटर का अतिरिक्त लंबा फेरा पड़ा। जहां रोडवेज की बस में दिल्ली का किराया 655 रुपए है वही बसों को घूमा कर ले जाने से यात्रियों को 755 रुपए का भुगतान करना पड़ा। इतना ही नहीं बल्कि जो टैक्सी आम दिनों में ₹400 किराए की है उसे वैकल्पिक मार्ग से ले जाने के लिए यात्रियों से ₹600 किराए की मांग की गई।
यह भी पढ़ें- Almora highway अल्मोड़ा हल्द्वानी नेशनल हाईवे का बुरा हाल, दरकती पहाड़ी गिरते पत्थर बन रहे आफत

उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Rachna Bhatt

रचना भट्ट एक अनुभवी मिडिया पेशेवर और लेखिका हैं, जो पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है और समाज, संस्कृति समसामयिक मुद्दों पर अपने विश्लेषणात्मक लेखन के लिए जानी जाती हैं।

More in ALMORA NEWS

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top