Connect with us
Uttarakhand breaking news wildlife relief fund
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand Breaking News)

UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand news: उत्तराखण्ड वन्यजीवों के हमले में जनहानि होने पर अब मिलेंगे 10 लाख

Uttarakhand Breaking News: वन्यजीव हमले की जनहानि होने पर अब मृतकों के परिजनों को मिलेगी 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता..

Uttarakhand breaking news wildlife relief fund: उत्तराखंड में लगातार वन्य जीवों के हमले बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते अभी तक कई सारे लोगों की मौत हो चुकी है। विशेषकर पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों का जीवन वन्यजीवों के हमलों के कारण प्रभावित हो रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्यजीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़े :Satpuli pauri guldar: पोखड़ा बेटी की जान बचाने को गुलदार से भिड़ ग‌ई मां दरांती से वार कर जीती जंग

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उतराखंड में वन्यजीवों के हमले मे होने वाले जनहानि पर मिलने आर्थिक सहायता राशि में इजाफा किया गया है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि वन्य जीवों के हमले के कारण यदि किसी की मृत्यु हो जाती है तो मृतकों के परिजनों को अब 6 लाख की जगह 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के चिड़ियाघर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्सों में वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे मानव वन्य जीव संघर्ष लगातार बढ़ रहा है।

वन्य जीवों के हमले में अभी तक हो चुकी कई मौते

इतना ही नहीं बल्कि इससे कई दुर्घटनाएं हुई है जिसमें वर्ष 2000 से 2024 तक वन्य जीवों के हमले में 1221 लोगो की मौत हो चुकी है जबकि 6123 लोग घायल हो चुके हैं। बताते चले राज्य में अभी तक वन्य जीवों के हमले में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उसके परिजनों को ₹6 लाख की सहायता राशि देने का प्रावधान है। जिसके कारण इसी वर्ष अगस्त में वन विभाग ने शासन को पत्र लिखा था जिसकी अनुग्रह राशि को 10 लाख करने का अनुरोध किया गया था। जिस पर प्रदेश सरकार ने इस राशि को 6 लाख से बढाकर 10 लाख रुपए कर दिया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!