UTTARAKHAND NEWS
बधाई: चम्पावत की अनामिका बिष्ट और दीपा पांडे को मिलेगा तीलू रौतेली आंगनबाड़ी पुरस्कार
By
Anamika Bisht Deepa Pandey of Champawat got Teelu Rauteli Anganwadi Award 2025 uttarakhand: चम्पावत की अनामिका बिष्ट और दीपा पांडे को मिलेगा राज्य स्तरीय तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार, उत्तराखण्ड सरकार ने किया चयन, 4 सितंबर को होंगी सम्मानित….
Anamika Bisht Deepa Pandey of Champawat got Teelu Rauteli Anganwadi Award 2025 uttarakhand: उत्तराखण्ड की होनहार बेटियां आज चहुंओर ओर अपनी काबिलियत का परचम लहरा रही है। ऐसी ही एक सुखद खबर आज राज्य के चम्पावत जिले से सामने आ रही है। जहां की 2 बेटियों को 4 सितंबर को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार एवं तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जी हां…निदेशालय महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा जारी राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार वर्ष 2024-25 हेतु चम्पावत जिले से दो प्रतिभाओं अनामिका बिष्ट एवं दीपा पांडेय का चयन किया गया है।
अनामिका बिष्ट को जहां खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा वहीं दीपा पांडे को उनकी विशिष्ट कार्य सेवाओं हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
यह भी पढ़ें- काठगोदाम लालकुआं से जल्द दौड़ेगी 11 नई ट्रेनें चंडीगढ़ दिल्ली को वंदे भारत का भी होगा संचालन
कराटे खिलाड़ी हैं अनामिका, वर्तमान में दसवीं कक्षा की छात्रा, कोलम्बो में रजत पदक हासिल कर बढ़ाया था देश प्रदेश का मान
आपको बता दें कि मूल रूप से चम्पावत जिले के लोहाघाट निवासी 15 वर्षीय अनामिका बिष्ट पुत्री हरीश सिंह बिष्ट ने कराटे में छोटी उम्र में ही अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने जुलाई 2025 में कोलम्बो में आयोजित दक्षिण एशिया कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया था। बताते चलें कि उनके पिता हरीश सिंह बिष्ट जहां उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत हैं वहीं उनकी माता मीनाक्षी बिष्ट एक कुशल गृहिणी हैं।
अनामिका वर्तमान में डीएवी लोहाघाट में कक्षा दस की छात्रा है। आठ वर्ष की उम्र से कराटे का प्रशिक्षण ले रही अनामिका वर्तमान में दीपक सिंह अधिकारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। अनामिका का कहना है कि कराटे आत्मरक्षा के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का भी एक माध्यम है और वह इस क्षेत्र में आगे और नाम कमाना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें- लालकुआं से राजकोट के 7 सितंबर से चलेगी ट्रेन जयपुर मथुरा जाने वालों को भी होगी सहूलियत
19 वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत हैं दीपा
चम्पावत के निकटवर्ती शक्तिपुरबुंगा केंद्र की कार्यकर्ता दीपा पांडेय का चयन राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए हुआ है। दीपा पांडे पत्नी महेश चन्द पांडे 19 वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र शक्तिपुरबुंगा में अपनी सेवाएं दे रही हैं। 49 वर्षीय दीपा पांडेय ने समाजशास्त्र और राजनीति शास्त्र से एमए किया है। इतना ही नहीं उनके पास बीएडी की डिग्री भी है।
दीपा 2006 से बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर कार्यरत हैं। अपनी निष्ठा और कार्यकुशलता के चलते उन्हें पूर्व में भी कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। वे कहती हैं कि छोटे बच्चों के साथ समय बिताना और उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन करना ही उनके जीवन की सबसे बड़ी संतुष्टि है। दोनों को 04 सितम्बर 2025 को देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: उत्तराखण्ड में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण नियमावली जारी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
