Connect with us
Betalghat block Pramukh election firing BJP president mahendra bhatt audio clip viral case today
Image : social media ( Betalghat firing Mahendra Bhatt)

UTTARAKHAND NEWS

बेतालघाट ब्लाक चुनाव फायरिंग वायरल आडियो पर बोले भाजपा अध्यक्ष AI से बनाया

Betalghat firing Mahendra Bhatt: बेतालघाट में गोली चलने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का सोशल मीडिया पर ऑडियो हो रहा वायरल, महेंद्र भट्ट का बयान आया सामने, जानें क्या कहा...

Betalghat block Pramukh election firing BJP president mahendra bhatt audio clip viral case today: उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। बताते चले यह ऑडियो बीते गुरुवार को नैनीताल जिले के बेतालघाट में गोली चलने के कारण वायरल हो रहा है जिसमें महेंद्र भट्ट स्थानीय युवक से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि चुनाव में तो गोलियां चलती रहती हैं। हालांकि महेंद्र भट्ट ने इस ऑडियो को AI के माध्यम से बनाने की बात कही है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: महेंद्र भट्ट फिर से बने 10वें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्थानीय युवक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को जानकारी देते हुए बता रहा है कि नैनीताल के बेतालघाट में भाजपा के लोगो ने गोलियां चला दी है जिसमें महेंद्र भट्ट कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि चुनाव में गोलियां चलती रहती है। वहीं अब महेंद्र भट्ट का वीडियो के माध्यम से एक बयान सामने आया है जिसमें वह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मेरी किसी से बातचीत नहीं हुई है बल्कि AI के माध्यम से उनकी आवाज को केंद्रित करते हुए सोशल मीडिया पर फेक ऑडियो वायरल किया जा रहा है जिसकी जांच की जानी चाहिए वहीं दोषी को सजा मिलनी चाहिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!