Connect with us
Bihar Election 2025 CM Dhami rally for advertisement
Image : सांकेतिक फोटो ( Bihar Election 2025 Date)

UTTARAKHAND NEWS

Uttarakhand News: उत्तराखंड CM पुष्कर धामी 30 अक्टूबर को बिहार चुनाव रैली में लेंगे हिस्सा

Bihar Election 2025 Date: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार की दो चुनाव रैली में लेंगे हिस्सा, विधानसभा चुनाव प्रचार की सौंपी गई जिम्मेदारी..

Bihar Election 2025 CM Dhami rally for advertisement: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह चुनावी जनसभा मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में होगी। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व ने जिन प्रमुख नेताओं को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है उनमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल है।

यह भी पढ़े :Dhami Cabinet Meeting Today: धामी कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समान नागरिक संहिता समेत अन्य कई अहम निर्णयों के लिए देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अक्टूबर को बिहार में दो चुनाव रैली को संबोधित करते हुए नजर आने वाले हैं। जिनकी चुनावी जनसभा मोतिहारी जिले के कल्याणपुर और हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में होगी। बताते चले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिहार चुनाव में इससे पहले गोरियाकोठी, वारसलीगंज, सिवान विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर चुके हैं और अब एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव जनसभाओं में वोट मांगते हुए नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम तय

जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11:15 पर पटना हवाई अड्डे से निजी विमान से कल्याणपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां पर महात्मा गांधी मिडिल स्कूल ग्राउंड कल्याणपुर स्थित सभा स्थल पर 12:05 पर प्रस्तावित जनसभा में CM धामी हिस्सा लेंगे। इसके बाद अपराह्न 1:55 पर महावीर रामेश्वर इंटर काॅलेज सोनवर्षा, हरसिद्धि में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बिहार विधानसभा चुनाव के लिए यह दौरा अहम माना जा रहा है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!