Connect with us
Uttarakhand IAS shailja pandey nainital success story biography now transfer bihar to rajsthan cadre got 61 rank in UPSC 2021 latest news
Image : social media ( IAS shailja pandey nainital)

UTTARAKHAND NEWS

नैनीताल की शैलजा पांडेय बनी राजस्थान कैडर की IAS, सिविल सेवा में हासिल की थी 61वीं रैंक

IAS shailja pandey nainital: नैनीताल की शैलजा पांडेय 2021 बैच की IAS अधिकारी, अब राजस्थान में संभालेंगी प्रशासनिक जिम्मेदारी, हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की टॉपर रह चुकी शैलजा, सिविल सेवा में ऑल इंडिया में हासिल की थी 61 वीं रैंक…

Uttarakhand IAS shailja pandey nainital success story biography now transfer bihar to rajsthan cadre got 61 rank in UPSC 2021 latest news : उत्तराखंड की होनहार प्रतिभावान बेटियां आज IAS, IPS जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां संभाल रही है जिन पर पूरे प्रदेश को गर्व होता है। हम आए दिन आपको ऐसी ही काबिल बेटियों से रूबरू करवाते रहते है जिन्होंने विशेष क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की हो। आज हम आपको मूल रूप से नैनीताल जिले की रहने वाली व बिहार कैडेट की IAS अफसर शैलजा पांडेय से रूबरू करवाने वाले हैं जिनका ट्रांसफर राजस्थान कैडर में हुआ है।

यह भी पढ़े :बधाई: पौड़ी गढ़वाल की शैलजा कंडवाल बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया प्रदेश का मान

IAS shailja pandey success story: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से नैनीताल जिले के मझेडा प्रेमपुर गरमपानी की रहने वाली व वर्ष 2021 बैच बिहार कैडेट की IAS अधिकारी शैलजा पांडेय का ट्रांसफर राजस्थान कैडर में हुआ है। दरअसल शैलजा ने राजस्थान कैडर के वर्ष 2015 के IFS अधिकारी गौरव गर्ग से विवाह किया है। जिसके तहत विवाह के आधार पर उन्होंने अपना कैडर बदलने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय में आवेदन किया।

शैलजा का बदला कैडर राजस्थान मे देंगी अपनी सेवाएं (Bihar IAS shailja pandey of nainital biography now rajsthan cadre UPSC success story) 

वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति के बाद उनका कैडर बदलकर राजस्थान कर दिया गया है। जो अब राजस्थान में अपनी जिम्मेदारी संभालती हुई नजर आएंगी। बताते चले शैलजा ने सेंटमेरी कान्वेंट स्कूल नैनीताल से वर्ष 2011 मे हाई स्कूल और 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया था। इतना ही नहीं बल्कि शैलजा ने NIT हमीरपुर से इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस में चयनित होकर अहमदाबाद में प्रशिक्षण लिया।

सिविल सेवा परीक्षा में 61 वीं रैंक हासिल करने वाली शैलजा का बिहार से राजस्थान हुआ ट्रांसफर

शैलजा ने सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया में 61वीं रैंक हासिल की थी। शैलजा बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी है और अब वह राजस्थान में अपनी सेवाएं देंगी। शैलजा का परिवार वर्तमान में नैनीताल जिले के लोअर डांडा कंपाउंड जू रोड में रहता है। बताते चले शैलजा पांडेय के पिता दीपक चंद्र पांडेय ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता के रूप में कार्यरत है जबकि शैलजा की माता डॉक्टर शोभा पांडेय बीड़ी पांडेय अस्पताल मे डॉक्टर के पद पर कार्यरत है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!