Connect with us
Uttarakhand CM pushkar singh Dhami 6 big announcement on independence day 2025 news today
Image : social media ( CM Dhami independence Day)

UTTARAKHAND NEWS

Uttrakhand news: स्वतंत्रता दिवस पर CM धामी की जनता को 6 बड़ी सौगातें जाने घोषणाएं

CM Dhami independence Day: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में सभी प्रदेश वासियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए की 6 महत्वपूर्ण घोषणाएं

Uttarakhand CM pushkar singh Dhami 6 big announcement on independence day 2025 news today:उत्तराखण्ड से आज की सबसे बड़ी खबर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों को 6 बड़ी सौगातें दीं हैं।

यह भी पढ़े :Uttarakhand Cabinet Meeting: उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में इन 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर…

1. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा जिन स्कूलों में मिड डे मील के तहत भोजन बनाने की व्यवस्था है यदि वहां पर गैस सिलेंडर और चूल्हा उपलब्ध नहीं है तो राज्य सरकार की ओर से दो गैस सिलेंडर और एक चूल्हा उपलब्ध कराया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर इनका इस्तेमाल हो सके।
2. जिन विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं है वहां के प्रत्येक क्षेत्र में 10-10 हेड पंप स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
3. ग्राम चौकीदार एवं ग्राम प्रहरी के मानदेय मे ₹1000 की बढ़ोतरी की जाएगी।
4. इसके अलावा सैनिक कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्यरत ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में 2 हजार रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।
5. प्रदेश में मौजूद दूरस्थ व रोजगार मूलक उच्च शिक्षा के लिए समग्र विकास और प्रचार प्रसार की भूमिका के लिए जिला स्तर पर राज्य सरकार द्वारा विशेष शैक्षणिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिनका संचालन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।
6. गंगोत्री ग्लेशियर समेत प्रदेश के अन्य हिमालय ग्लेशियर और उनके नजदीकी क्षेत्र का नियमित अध्ययन कराया जाएगा ताकि आपदा प्रबंधन हेतु विभाग को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!