Manoj Joshi Bageshwar news: 6 महीने पहले हुआ था मनोज जोशी का विवाह, अब किराए के कमरे मे मिला शव, परिजनो मे मचा कोहराम…
deval chamoli school fourth class employee manoj Joshi died suicide case Bageshwar Uttarakhand latest news today: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कर्मचारी का शव कमरे से बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों मे कोहराम मच गया वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :नैनीताल नानकमत्ता से लौट रही बस खाई में गिरी, युवती की मौत शराबी चालक नींद में दौड़ा रहा था बस
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के गरुड़ के जिनखोला के निवासी 32 वर्षीय मनोज जोशी वर्तमान में चमोली जिले के देवाल बाजार स्थित किराए के कमरे में रहते थे। दरअसल मनोज जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पद पर कार्यरत थे। बीते शनिवार के करीब 5:00 बजे से मनोज का अपने परिजनों से सम्पर्क नही हो पाया। जिस पर मनोज की बहन रेनु ने मनोज को बार-बार फोन किया लेकिन उन्होंने एक भी फोन कॉल का जवाब नहीं दिया। लगातार संपर्क करने के बावजूद भी जब मनोज की ओर से उन्हे कुछ जवाब नहीं मिला तो उनकी चिंता बढ़ने लगी। जिसके बाद परिजनों ने देवाल मे अपने परिचितों को इस घटना की सूचना दी।
कमरे का दरवाजा अंदर से था बन्द, अंदर पड़ा था शव ( chamoli news manoj joshi)
सूचना मिलते ही मनोज के मकान मालिक तुरंत मनोज के कमरे के बाहर पहुंचे ,जहां पर उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने मनोज के कमरे का दरवाजा तोड़ा वहीं कमरे के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए, क्योंकि अंदर मनोज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था।
6 महीने पहले हुई थी मनोज की शादी ( manoj joshi bageshwar news update)
बताते चले मृतक मनोज की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी जिनकी मौत के बाद से नव विवाहिता का सुहाग उजड़ गया। वहीं मृतक के परिजनो पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लिया गया है।