Connect with us
bus accident in Bareilly haridwar highway returning nanakmatta nainital one died uttarakhand news live
Image : social media ( Bareilly bus accident news)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / नैनीताल नानकमत्ता से लौट रही बस खाई में गिरी, युवती की मौत शराबी चालक नींद में दौड़ा रहा था बस

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT हरिद्वार

नैनीताल नानकमत्ता से लौट रही बस खाई में गिरी, युवती की मौत शराबी चालक नींद में दौड़ा रहा था बस

1 min read

Bareilly bus accident news: बरेली हरिद्वार हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त, एक युवती की गई जिंदगी, कई यात्री घायल, मची चीख पुकार..

bus accident in Bareilly haridwar highway returning nanakmatta nainital one died uttarakhand news live: उत्तराखंड के नानकमत्ता समेत अन्य धार्मिक स्थलों से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की बस बरेली हरिद्वार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसमे एक युवती की जिंदगी चली गई, जबकि बस मे सवार अन्य कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि हादसे मे घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़े :Chamoli scooty accident: ज्योतिर्मठ डंपर की चपेट में आने स्कूटी सवार ललिता बिष्ट की गई जिंदगी

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सुभाषनगर और मढ़ीनाथ समेत अन्य स्थानों से करीब 60 श्रद्धालु दीपावली का पूजन करने के बाद बीते 20 अक्टूबर की रात करीब 1:00 बजे बरेली के चौपुला से तीर्थ यात्रा के लिए उत्तराखंड रवाना हुए थे। इस दौरान बरेली के चौपुला से बस नैनीताल के गिरिजा देवी मंदिर , हनुमान धाम होते हुए नानकमत्ता पहुंची थी। जहां पर बीते मंगलवार की रात नानकमत्ता से बस वापस बरेली के लिए जा रही थी। इस दौरान बस में बैठे श्रद्धालु शेखर ने बताया की बस नानकमत्ता के पास तीन बार पंचर हुई।

हादसे का शिकार हुई बस, मची चीख पुकार

इतना ही नहीं बल्कि बस जैसे ही बरेली हरिद्वार हाईवे पर स्थित निसरा और सरदार नगर के बीच आज बुधवार को तड़के 3:20 बजे जहानाबाद क्षेत्र में पहुंची तो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। यह हादसा इतना भयावह था की इसमे दुर्गा नाम की 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई जबकि 20 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत 8 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। जबकि अन्य घायलों को जहानाबाद सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।

तीर्थ यात्रियों ने कहा बस चालक था नशे में

बस में सवार तीर्थ यात्रियों का कहना है कि बस का चालक शराब के नशे में था जिसके कारण हादसा घटित हुआ है। जबकि इस घटना पर जहानाबाद थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप विश्नोई का कहना है की घटना देर रात की है। जिसके कारण चालक नींद में गाड़ी चला रहा था जिसे वाहन चलाते समय झपकी आ गई और हादसा घटित हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके पर फरार हो गया।बस पलटने के बाद हरिद्वार हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई जहां पर दोनों ओर से एक किलोमीटर दूरी तक वाहन खड़े नजर आए। जाम की स्थिति होने पर पुलिस प्रशासन द्वारा करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन सुचारू करवाया गया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top