Jagdish Punetha Pithoragarh CBI : CBI के हाथ लगी बड़ी सफलता, पिथौरागढ का भगोड़ा जगदीश पुनेठा UAE से लाया गया भारत…
fraud Fugitive Jagdish Punetha of Pithoragarh arrested from UAE, CBI brought him back to India uttarakhand breaking news today : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के भगोड़े जगदीश पुनेठा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर 4 साल से फरार चल रहे जगदीश को भारत की जांच एजेंसी सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर दबोचा है। जिसके चलते बीते 13 नवंबर को जगदीश पुनेठा को UAE से वापस भारत लाया गया है। बताते चले जगदीश को पकड़ने के लिए कई महीनो तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया ,वहीं सतर्क निगरानी और इंटरपोल चैनलो की रणनीति के तहत जगदीश को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई।
यह भी पढ़े :Dehradun crime news: देहरादून के बैंककर्मी को लंदन की महिला ने लगा दिया 28 लाख का चूना
Jagdish Punetha Pithoragarh News: अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले के सिलफाटा के निवासी जगदीश पुनेठा पर वर्ष 2022 में लोगों से शेयर बाजार के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने का आरोप लगा था। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने आरोपी जगदीश के खिलाफ शेयर मार्केट के नाम पर ज्यादा लाभांश देने का झांसा देकर रुपए हड़पने पर 420,406,504,506 तीन यूपीआई आईडी के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ ही जगदीश की सिमलगैर बाजार के छाया आभूषण और जेपी एंटरप्राइजेज ,जेपी फैशन वर्ल्ड पर गवाहों के समक्ष कार्यवाही की गई थी। इसके बाद से आरोपी जगदीश फरार चल रहा था जो लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा।
जगदीश ने ठगे लोगो से करोडो रुपये, हुआ फरार चार साल बाद चढ़ा CBI के हत्थे ( pithoragarh breaking news)
पुलिस ने ठगी के आरोपी जगदीश की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपए की इनाम की घोषणा भी की थी। हालांकि कई साल बीत गए लेकिन जगदीश का कुछ पता नहीं चला।मगर पुलिस प्रशासन समेत सीबीआई की टीम लगातार जगदीश पुनेठा को खोजती रही। करीब 4 साल बीत जाने के बाद अब बीते 13 नवंबर 2025 को भगोड़े जगदीश पुनेठा को सीबीआई ने UAE से दबोच लिया है। सीबीआई ने बड़ी अंतर्राष्ट्रीय सफलता हासिल करते हुए इंटरपोल चैनलों के माध्यम से जगदीश को भारत लाने की कार्यवाही पूरी की।
आखिरकार धरा गया भगोड़ा जगदीश पुनेठा ( pithoragarh jagdish punetha news)
भगोड़े जगदीश पुनेठा को पकड़ने में विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय का भी विशेष सहयोग रहा। इतना ही नहीं बल्कि रेड नोटिस का विषय रहे जगदीश की तलाश उत्तराखंड पुलिस को काफी समय से थी। जिसके खिलाफ पिथौरागढ़ पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के कई गंभीर आरोप दर्ज हैं।
भगोड़ा जगदीश पहुँचा भारत ( pithoragarh news update)
अपराध को अंजाम देते ही आरोपी जगदीश देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात भाग गया था ताकि उसे कोई ढूंढ ना सके। लेकिन सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग का उपयोग करते हुए जगदीश को पकड़ने में पूरा जोर लगा दिया। उत्तराखंड पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से 6 मई 2025 को जगदीश पुनेठा के खिलाफ रेड नोटिस प्रकाशित कराया था। इसके बाद सीबीआई ने यूएई के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जिससे जगदीश का पता लगाया जा सका। इसके अलावा लोकेशन ट्रैकिंग इंटेलिजेंस शेयरिंग और कानूनी फॉर्मेलिटी के बीच कई दौर बातचीत हुई और आखिरकार कई महिनो की कोशिश रंग लगाई।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।