Uttarakhand teacher bharti 2025: सरकारी बेसिक स्कूलों में 2100 पदो पर खुलने जा रहा शिक्षकों की भर्ती का पिटारा, जिलावार होगी भर्ती प्रक्रिया…
Uttarakhand govt teacher bharti vacancy recruitment in basic school 2025 news: उत्तराखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए राज्य सरकार की ओर से एक राहत की खबर सामने आ रही है कि जल्द ही सरकारी बेसिक स्कूलों के रिक्त 2100 पदों पर भर्ती होने जा रही है। बताते चले प्राथमिक शिक्षा सेवा नियमावली में संशोधन प्रक्रिया पूरी होते ही जिलावर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं बल्कि इसके साथ ही शिक्षकों का प्रमोशन भी किया जा जाएगा।
यह भी पढ़े :uttarakhand yoga teacher vacancy 2024: उत्तराखंड योग प्रशिक्षक भर्ती परीक्षा आवेदन तिथि बढ़ी
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार समारोह के बाद शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने मीडिया बातचीत में बताया कि नई भर्ती से प्रत्येक बेसिक स्कूल में न्यूनतम दो दो शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इसके साथ ही 2815 प्रवक्ता पदों पर एलटी शिक्षकों को अंतिम प्रमोशन भी मिलने जा रहा है। जबकि हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक के 830 पदों को वरिष्ठ आईटी और प्रवक्ता कैडर के शिक्षकों को अंतरिम प्रमोशन देकर भरा जाएगा। प्रमोशन प्रक्रिया के लिए सरकार हाई कोर्ट से अपील करने जा रही है। आपको जानकारी देते चले 2100 शिक्षकों की भर्ती में एनआईओएस से डीएलएड करने वाले भी शामिल हो पाएंगे। जबकि LT के 1500 पदों पर भर्ती की जानी है।
2100 पदों पर होगी भर्ती
इसके अलावा बीआरसी और सीआरसी के 1500 पदो पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है जिनकी नियुक्ति के बाद तैनात शिक्षक अपने मूल विद्यालयों में लौट आएंगे। वहीं माध्यमिक स्कूलों में प्रवक्ता के 825 पदों पर भर्ती का अधियाचन आयोग को भेजा जा चुका है। डॉक्टर धन सिंह रावत ने यह भी बताया कि लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे 55 डॉक्टरों की सेवा समाप्त कर दी गई है। इतना ही नहीं बल्कि अभी तक 234 डॉक्टरों की सेवाएं खत्म हो चुकी है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।