Augustmuni Rudraprayag guldar attack: घर के भीतर घुसा आदमखोर गुलदार, सो रही महिला पर किया हमला, पति ने बचाई जान..
Augustmuni Rudraprayag guldar attack today sleeping women kushala devi injured: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार गुलदार के हमले घातक साबित होते जा रहे हैं जिसके चलते अभी तक गुलदार कई सारे लोगों को अपना शिकार बन चुका है। ऐसी ही कुछ खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां पर घर के भीतर सो रही महिला पर आदमखोर गुलदार ने झपट्टा मारा वो तो गनीमत रही की महिला के पति ने गुलदार पर डंडे से वार किया जिसके कारण गुलदार भाग गया वहीं महिला की जिंदगी बच गई। गुलदार के हमले में महिला के चेहरे पर अनेक टांके आए हैं। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में आ चुके हैं।
यह भी पढ़े :रूद्रप्रयाग: गुलदार ने किया हमला तो भिड़ गई बहादुर अंबिका, सूझबूझ से बचाई जान
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि के वार्ड नंबर 6 नाकोट की निवासी 37 वर्षीय कुशला देवी पत्नी नत्थी लाल का पूरा परिवार घर में बेफिक्र होकर सो रहा था। तभी आज मंगलवार की सुबह 3:30 बजे गुलदार ने दरवाजे को धकेलते हुए घर के भीतर प्रवेश किया इतना ही नहीं बल्कि नजदीक मे सोई हुई कुशला देवी पर झपटा मार दिया और उसे बाहर खिंचने का प्रयास करने लगा जिसके कारण महिला की चीख पुकार मच गई वहीं घर के अन्य सदस्यों में अफरा तफरी का माहौल मच गया। हालांकि नत्थी लाल ने साहस दिखाते हुए गुलदार के चंगुल से अपनी पत्नी को छुड़ाया इस दौरान परिवार के सदस्यों ने मिलकर जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया जिसके कारण गुलदार भाग गया। गुलदार के हमले में कुशला देवी के माथे और गाल समेत कंधे पर गंभीर जख्म आए हैं जिसके कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि ले जाया गया है जहाँ पर उनका उपचार चल रहा है।
कुशला देवी के चेहरे पर आए सात टाँके
कुशला देवी के चेहरे पर सात टांके आए हैं। घायल महिला के पति नत्थी लाल का कहना है कि आज उनका परिवार बाल बाल बच गया लेकिन उन्हें हमेशा के लिए डर बना रहेगा। नत्थी मेहनत मजदूरी का कार्य करते हैं जिन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है जिन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने गुलदार की बढ़ती गतिविधियों को लेकर भारी आक्रोश जताया है उनका कहना है कि क्षेत्र में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की उचित व्यवस्था की जाए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।