Connect with us
Uttarakhand news: IAS Anand Vardhan Chief Secretary Uttarakhand Got promotion from Dhami government
Image : social media ( Anand Vardhan Chief Secretary)

UTTARAKHAND NEWS

IAS Aanand Vardhan : उत्तराखंड में IAS अधिकारी आनंद वर्धन बने नए मुख्य सचिव…

Anand Vardhan Chief Secretary : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन बने मुख्य सचिव, राज्य सरकार ने आदेश किए जारी..                    IAS Anand Vardhan Chief Secretary Uttarakhand : उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव घोषित कर लिया गया है जिसके संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। दरअसल आगामी 31 मार्च को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है लेकिन उससे पहले ही मुख्य सचिव के तौर पर आनंद वर्धन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand News: उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं IAS आनंद वर्धन…

बता दें आज शुक्रवार को राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को उत्तराखंड का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने पर मुहर लगा दी है जिसके चलते आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन आगामी 1 अप्रैल को मुख्य सचिव के पद पर तैनात होने वाले है । बताते चले नए मुख्य सचिव को लेकर तीन नामों पर 1992 के IAS अधिकारी आनंद वर्धन , 1997 बैच के प्रमुख IAS आरके सुधांशु और 1997 बैच के IAS अधिकारी एल फेनई के नाम पर विशेष चर्चा चल रही थी जिनमें से सबसे सीनियर अधिकारी होने की वजह से आनंद वर्धन का इस पद पर नियुक्त होना लगभग तय माना जा रहा था जिस पर अब पूर्णविराम लग चुका है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

More in UTTARAKHAND NEWS

UTTARAKHAND GOVT JOBS

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Lates News

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!